{"_id":"61fd768c260241213c2c19f6","slug":"delivery-of-two-women-in-108-ambulance-shahjahanpur-news-bly474514476","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 एम्बुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 एम्बुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
विज्ञापन
रूबी देवी के नवजात बच्चे के साथ एंबुलेंस के ईएमटी देवेश कुमार
- फोटो : POWAYAN
शाहजहांपुर/खुटार। तिलहर व खुटार क्षेत्र में दो महिलाओं का एंबुलेंस में प्रसव कराया गया।
तिलहर के गांव रज्जबनगर निवासी अजय कुमार की 22 वर्षीय सुमन को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर 108 नंबर पर सूचना दी गई। एंबुलेंस पहुंच और सुमन को परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आ रहे थे। रास्ते में सुमन को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। ईएमटी संदेश कुमार और शेषपाल ने एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा को प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
खुटार सीएचसी पर तैनात 108 सेवा की एंबुलेंस के ईएमटी देवेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव रामपुर खुर्द के जितेंद्र कुमार ने सूचना दी कि उनकी पत्नी रूबी देवी को प्रसव पीड़ा हो रही है। वह चालक रामेंद्र कुमार के साथ गांव पहुंचे और रूबी को सीएचसी ला रहे थे। रास्ते में बाबा चौराहा के पास आशा की मदद से रूबी का प्रसव कराया गया। इसके बाद सीएचसी पर भर्ती कराया है।
हादसे में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया
बृहस्पतिवार को दोपहर डेढ़ बजे निगोही थाना क्षेत्र के गांव अरेली निवासी सर्वेश को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए। निगोही से लौटते समय 108 एंबुलेंस के ईएमटी अश्वनी कुमार ने लखनऊ कंट्रोल से बात कर मरीज का प्राथमिक उपचार किया। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।