फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Delhi's property dealer kills wife with cobwebs

दिल्ली के प्रापर्टी डीलर ने सिलबट्टे से पत्नी का मुंह कुचलकर मार डाला

Wed, 20 Apr 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Delhi's property dealer kills wife with cobwebs
पिंकी त्रिपाठी का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
ददरौल (शाहजहांपुर)। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव चौहनापुर में सोमवार रात पिंकी त्रिपाठी (38) की उसके पति हरिकांत त्रिपाठी ने सिलबट्टे से मुंह कुचलकर हत्या कर दी। गुमराह करने के लिए उसने घर में लूट और पत्नी की हत्या की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शक होने पर सख्ती की तो सारा राजफाश हो गया। पुलिस के मुताबिक, पिंकी बच्चे को जन्म देना चाहती थी, जबकि हरिकांत इसके लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन

हरिकांत (55) दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर है। उसकी शादी रामपुर जनपद के थाना मिलक के गांव कृत्या पांडेय निवासी नत्थूलाल पांडेय की बेटी पिंकी त्रिपाठी के साथ 2003 में हुई थी। हरिकांत ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उसके दो बेटे हैं। हरिकांत का पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। शनिवार को हरिकांत पिंकी को लेकर दिल्ली से अपने गांव चौहनापुर आया था। इसके बाद दोनों पूर्णागिरी में देवी के दर्शन करने चले गए। सोमवार रात दो बजे उनकी वापसी हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सुबह छह बजे हरिकांत ने डॉयल 112 को फोन कर घर में बदमाशों द्वारा लूटपाट व पत्नी पिंकी की हत्या की सूचना दी। कुछ देर में सेहरामऊ दक्षिणी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। कमरे में पिंकी का शव पड़ा मिला। उसका मुंह सिलबट्टे से कूंचा गया था। पुलिस ने आरोपी हरिकांत को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी एस. आनंद ने बताया कि शुरुआती जांच में बच्चा पैदा करने को लेकर विवाद सामने आया है। पिंकी अपना वारिस को पैदा करना चाहती थी। जबकि हरिकांत के दो बेटे पहले से थे। वह बच्चे के लिए तैयार नहीं था। इसी विवाद में हत्या की बात सामने आई है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed