{"_id":"69090ab30f7d185355022deb","slug":"delhi-police-picked-up-an-accused-from-sadar-area-in-fake-currency-case-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-156783-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नकली नोट मामले में दिल्ली पुलिस ने सदर क्षेत्र से एक आरोपी को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नकली नोट मामले में दिल्ली पुलिस ने सदर क्षेत्र से एक आरोपी को उठाया
Tue, 04 Nov 2025 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर। नकली नोट के मामले में रवि अरोड़ा के साथ आई दिल्ली पुलिस ने सदर क्षेत्र में छापा मारा। एक आरोपी को पुलिस ने उठाया है। सदर बाजार थाने में आरोपी से पूछताछ की गई।
शुक्रवार की रात आई दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम शनिवार सुबह दबिश देकर चौक कोतवाली क्षेत्र के टायर व्यापारी रवि अरोड़ा को पकड़कर ले गई थी। उसके पास से 18,200 रुपये के नकली नोट बरामद हुए थे। दिल्ली में दर्ज एक मुकदमे में रवि अरोड़ा की पुलिस को तलाश थी।
इससे पूर्व 13 अक्तूबर 2024 को बरेली के डेलापीर मंडी के व्यापारियों ने शाहजहांपुर की चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलहरजई निवासी विवेक मौर्या को नकली नोटों के साथ पकड़ा था। पूछताछ में विवेक ने रवि अरोड़ा का नाम कबूला था। तब भी रवि अरोड़ा पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
वहीं, रवि अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद एसपी राजेश द्विवेदी ने एसओजी समेत तीन टीमों को लगाया है। जांच कर रही पुलिस टीम के संदेह के घेरे में तीन-चार लोग हैं। मुखबिरों ने नाम भी बताए हैं। उनपर नजर रखी जा रही है। सोमवार की रात दिल्ली पुलिस रवि अरोड़ा को लेकर थाना सदर बाजार पहुंची। पुलिस ने तिलहरजई से विवेक मौर्या को हिरासत में ले लिया।
सदर बाजार थाने में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है उसके पास से नकली नोट बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि दिल्ली में मामला दर्ज है और वहीं की पुलिस कार्रवाई कर रही है। एक आरोपी को सोमवार रात दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।