{"_id":"6917826ea5b20fb31a03d4cf","slug":"delhi-police-in-search-of-puwaiyan-youth-in-theft-case-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-157734-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चोरी के मामले में पुवायां के युवक की तलाश में आई दिल्ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चोरी के मामले में पुवायां के युवक की तलाश में आई दिल्ली पुलिस
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। दिल्ली के मध्य जिले के थाना करोलबाग की पुलिस कई लाख रुपये की चोरी के मामले में आरोपी गांव जारमानो के युवक की तलाश में पुवायां पहुंची। हालांकि आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
दिल्ली पुलिस शुक्रवार तड़के ही पुवायां पहुंच गई। दिल्ली पुलिस ने पुवायां पुलिस को बताया कि बड़ी रकम की चोरी के एक मामले में पुवायां के गांव जारमानो का एक युवक भी शामिल है। चोरी के कुछ आरोपी पकड़े गए हैं। पूछताछ में पुवायां के युवक का नाम भी सामने आया है।
युवक दिल्ली में नौकरी करता था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने गांव जारमानो के एक घर में दबिश दी, लेकिन आरोपी घर में नहीं मिला। इसके बाद पुलिस आरोपी के पिता और भाई को थाने ले आई। कार्यवाहक थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस एक युवक की तलाश में आई है। 48 लाख रुपये की चोरी का मामला बताया जा रहा है। उन्हें पूरे मामले की जानकारी नहीं है।