फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Delhi girl molested, report filed

Shahjahanpur News: दिल्ली की युवती से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 26 Jan 2024 03:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Delhi girl molested, report filed
शाहजहांपुर। दिल्ली की युवती से कचहरी के पास सरेराह छेड़खानी की गई। शोर-शराबा करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती ने सीओ सिटी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बहन की शादी बंडा में हुई है। वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई। युवती ने जब उस व्यक्ति से संपर्क साधा तो वह फोन कर धमकाने लगा। 10 जनवरी को दिल्ली से युवती यहां आई थी। आरोप है कि आरोपी युवक ने अपने साथी के साथ कचहरी के पास युवती को रोककर छेड़खानी की। साथ ही बहन को छोड़ने के बदले 20 लाख रुपये मांगे। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सागर सोनी निवासी आदर्श नगर कॉलोनी व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बेटे ने विवाहिता से छेड़खानी की, पिता ने धमकाया
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने एसपी के आदेश पर दो युवकों और उनके पिता पर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि 16 जनवरी को करीब साढ़े चार बजे वह घर के बाहर बने शौचालय में गई थी। तभी वहां पंकज कश्यप ने उसे दबोचकर छेड़खानी की और दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर हाेने पर परिजन आए तो आरोपी भाग गया। आरोप है कि रिपोर्ट लिखाने जाने पर पंकज, उसके भाई नीरज व पिता बाबूराम ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed