{"_id":"5eac587e8ebc3e907e5a770b","slug":"deer-attacked-by-a-flock-of-dogs-injured-shahjahanpur-news-bly4044923156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों के हमले में हिरन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों के हमले में हिरन गंभीर घायल
विज्ञापन
खुटार। जंगल से खेतों की ओर आए एक हिरन को कुत्तों के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी पर ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने हिरन का इलाज कर उसे किशनपुर के जंगल में छोड़ दिया।
शुक्रवार को एक हिरन का कुत्तों का झुंड पीछ कर रहा था।
हिरन भागकर गांव नरौठा हंसराम में ब्रजकिशोर के घर में घुस गया। इसी बीच जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने कुत्तों के झुंड को भगाया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन दरोगा कामता प्रसाद वर्मा कई कर्मचारियों को लेकर गांव आए और हिरन को पकड़कर इलाज कराया। रेंजर डीएम यादव ने बताया कि हिरन की आयु दो वर्ष थी। जंगल से भटक कर वह गांव की ओर आ गया। उसे खीरी में किशनपुर सेंचुरी में छोड़ दिया गया है।