फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   deepotsav

उदासी दूर, उल्लास लेकर आई दिवाली

Sat, 06 Nov 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
deepotsav
शाहजहांपुर में दिवाली के लिए श्रीगणेश लक्षमी खरीदती महिलाएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना की उदासी को दिवाली ने दूर कर दिया। बाजारों की रौनक में लोगों के उत्साह को देखा जा सकता है। बुधवार को नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली पर महिलाओं ने घर के बाहर यम का दीपक जलाया। बच्चों ने पटाखे छोड़कर खुशियां मनाई। आज श्री लक्ष्मी गणेश के पूजन के साथ मनाई जाएगी दिवाली।
विज्ञापन

कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी कहते हैं। योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध भी इसी दिन किया गया था। इसलिए इस दिन को नरक चतुर्दशी कहते हैं। इसे छोटी दीपावली इसलिए कहा जाता है, क्योंकि दीपावली से एक दिन पहले रात के समय उसी तरह तिमिर (अंधकार) को दीपों के प्रकाश पुंज से दूर भगा दिया जाता है। छोटी दीपावली पर यमराज से अकाल मृत्यु से बचने और जीवन के सकुशल चलने के लिए लोगों ने यम का दीया जलाया।
विज्ञापन

परंपरा का निर्वहन करते हुए शुक्रवार की देर शाम पुराने दीये में घरों के बाहर दीपदान किया। परिवार के सभी सदस्यों मौजूदगी में जलाये जाने वाले इस दीये को लेकर पौराणिक मान्यता है कि यमराज को दीपक समर्पित करने से वे शांत होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में खील-खिलौने व मिठाइयों की हुई खरीदारी
हफ्तों की तैयारियों के बाद सुख-समृद्धि और दीपावली बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। दीपों का पर्व दीपावली को लेकर तैयारियां बुधवार को पूरी हो गई। दिन भर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के साथ दीयों, मोमबत्तियों व पूजन सामग्री आदि की दुकानें रात तक गुलजार रहीं। लोगों ने गोवर्धन पूजा की भी खरीदारी की। खील-खिलौने, मिठाई, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, रुई आदि की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed