{"_id":"6866d924bec84914b20c0337","slug":"deep-secrets-behind-apoorvas-murderevidence-not-found-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-147272-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अपूर्व की हत्या के पीछे गहरे राज...नहीं मिल रहे साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अपूर्व की हत्या के पीछे गहरे राज...नहीं मिल रहे साक्ष्य
विज्ञापन
अपूर्व की मौत पर रोती नानी गीता देवी। संवाद
- फोटो : shrinagar news
पुवायां (शाहजहांपुर)। अपूर्व की हत्या के मामले में काफी कुछ ऐसा है, जो पता नहीं लग रहा है। खास बात यह है कि देर रात तक यह तक पता नहीं चल सका है कि अपूर्व की हत्या किस जगह की गई है।
अपूर्व के मामा प्रमोद कुमार ने सीओ प्रवीण मलिक को बताया है कि उन्होंने गांव के पास गांव के ही तीन लोगों को अपूर्व को गाड़ी से उतारकर बैठाते देखा था। जो लोग अपूर्व को लाए थे, उनसे पुरानी रंजिश चल रही है। प्रमोद के अनुसार उन्होंने सोचा कि अपूर्व की तबीयत खराब होने के कारण लोग उसे गांव के पास छोड़ गए हैं और वह अपूर्व को बाइक पर बैठाकर घर ले गए।
घर पहुंचने पर उनको अपूर्व के गोली लगने का पता चल सका। इसके बाद वह अपूर्व को गाड़ी से थाने लाए। पुलिस के अनुसार प्रमोद कुमार जिस स्थान पर अपूर्व को डाले जाने की बात कह रहे हैं, वहां पर खून नहीं मिला है। जबकि सीएचसी पर जिस स्ट्रेचर पर अपूर्व का शव रखा था, उस पर भी तमाम खून फैल गया था। ऐसे में पुलिस का मानना है कि गोली लगने के बाद जिस जगह डाले जाने की बात बताई जा रही है, वहां खून जरूर मिलना चाहिए था।
विज्ञापन
प्रमोद का कहना है कि वह बाइक से अपूर्व को घर ले गए। पुलिस के अनुसार अपूर्व की पीठ में गोली लगने के बाद सीने की ओर से निकल गई है, ऐसे में अपूर्व की तत्काल मौत हो गई होगी, तो वह बाइक से किस तरह घर तक जा सकता है? अपूर्व के सीने की तरफ गोली निकलने से बड़ा छेद बन गया है। बाइक पर बैठाते समय प्रमोद को होल क्यों नहीं दिखा और उसे यह पता क्यों नहीं लगा कि अपूर्व के गाेली लगी है? गांव में भी अपूर्व की हत्या को लेकर कई चर्चाएं हैं।
--
साढ़े 12 बजे तक कॉलेज में था अपूर्व
पुवायां के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सोमदेव मिश्रा ने बताया कि इस समय कॉलेज में मासिक परीक्षाएं चल रहीं हैं। रोजाना दो पेपर होते हैं। अपूर्व पेपर देने आया था। वह परीक्षा के बाद कॉलेज से लगभग साढ़े बारह बजे निकला होगा। अपूर्व के मामा प्रमोद कुमार का कहना है कि अपूर्व कॉलेज गया था। वह घर नहीं पहुंचा था। तीन लोगों को अपूर्व को गाड़ी से उतारते देख वह अपूर्व को घर ले गए थे। घर पहुंचने पर अपूर्व के मृत होने का पता चल सका।
--
सूचना पाकर पिता भी पहुंचे थाने
अपूर्व की हत्या की जानकारी पाकर पिता गांव भीखमपुर से पुवायां थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि पढ़ाई आदि के चलते अपूर्व नाना के पास रहता था। उन्हें पता होता कि बेटे की हत्या कर दी जाएगी तो वह उसे अपने पास बुला लेते। उधर अपूर्व की मौत से नाना राजकुमार और नानी गीता देवी सहित मामा, मामी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।