{"_id":"69c2f08f2f68bb1c6a0627c1","slug":"deductions-to-be-made-from-two-jes-salaries-if-a-transformer-burns-out-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-168860-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रांसफॉर्मर फुंकने पर दो जेई के वेतन से होगी कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रांसफॉर्मर फुंकने पर दो जेई के वेतन से होगी कटौती
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सौ केवीए के ट्रांसफॉर्मर फुंकने पर दो जेई पर कार्रवाई की गई है। ट्रांसफॉर्मर फुंकने के बाद जांच कराने के साथ ही अवर अभियंताओं (जेई) का पक्ष सुनकर प्रबंध निदेशक को रिपोर्ट भेजी गई। उनके निर्देश पर एसई ने दोनों जेई से 34-34 हजार रुपये की धनराशि वेतन से कटौती करने के निर्देश दिए हैं।
विद्युत वितरण खंड पुवायां में अलग-अलग स्थानों पर लगे 100-100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर फुंकने के बाद तत्कालीन जेई दिनेश कुमार व सतीश चंद्रा से स्पष्टीकरण मांगा गया। उन्होंने नियम के अनुसार जवाब भी दिया।
जेई सतीश चंद्रा के स्पष्टीकरण के बाद अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई कार्यशाला ने भौतिक तकनीकी रिपोर्ट तैयार की। इसमें ट्रांसफॉर्मर में फ्यूज सेट नहीं मिलने के साथ ट्रांसफाॅर्मर की एलटी बुशिंग रॉड हीटेड मिलने, क्षतिग्रस्त मिलने, रेडियेटर लीक व ट्रांसफॉर्मर अंदर से जला मिला था। जेई ने बिजली गिरने के कारण ट्रांसफॉर्मर के क्षतिग्रस्त होने की बात कही थी। ऐसे में जेई सतीश के कार्य में लापरवाही मानी गई।
विज्ञापन
इसी तरह जेई दिनेश कुमार के स्पष्टीकरण व स्थानीय निरीक्षण में अफसरों की रिपोर्ट में अंतर मिला। पूरा मामला प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल को रिपोर्ट भेजकर अवगत कराया गया। इसके बाद एसई अनुज प्रताप सिंह ने जेई दिनेश कुमार व सतीश चंद्रा पर पुवायां में सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर जलने पर मरम्मत के लिए मासिक वेतन से 34-34 हजार रुपये कटौती के निर्देश एक्सईएन पुवायां को दिए हैं।