{"_id":"6a383b99f6631c1b0f00e21f","slug":"decomposed-body-of-elderly-man-missing-for-three-days-found-in-dry-canal-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-176843-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीन दिन से लापता बुजुर्ग का सूखी नहर में मिला सड़ा-गला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीन दिन से लापता बुजुर्ग का सूखी नहर में मिला सड़ा-गला शव
विज्ञापन
निगोही। अल्हादादपुर गांंव से तीन दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुए गांव के 60 वर्षीय राजाराम का शव रविवार को दोपहर सहदेवपुर गांव के पास ईंटगांव रजबहा की झाड़ियों में पड़ा मिला।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के साथ गए पुलिस बल ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। राजाराम के पुत्र कमलेश ने पुलिस को बताया कि उनके पिता लकवाग्रस्त थे और उनका इलाज चल रहा था। वह गत बृहस्पतिवार को सवेरे घर से खाना खाकर कहीं निकले, लेकिन दिन ढलने तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी तलाश की जा रही थी।
कमलेश ने सड़ी-गली हालत में बरामद शव की पहचान उस पर मिले कपड़ों से अपने पिता के रूप में की। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि बुजुर्ग की मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।संवाद