फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Debt-ridden farmer District hospital death

कर्ज में डूबे किसान की जिला अस्पताल में मौत

Sat, 02 May 2015 12:27 AM IST
शाहजहांपुर/पुवायां
शाहजहांपुर/पुवायां Updated Sat, 02 May 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Debt-ridden farmer District hospital death
जिले में फसली नुकसान से परेशान एक और किसान की मौत हो गई। पुवायां क्षेत्र के गांव लखनापुर के किसान 30 वर्षीय राममूर्ति ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में दमतोड़ दिया। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक 67 किसानों की अस्वाभाविक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई पूरनलाल ने बताया कि उनका चार भाइयों का संयुक्त परिवार है। इस बार सभी ने मिलकर 25 एकड़ गेहूं बोया था। फसल तैयार करने में राममूर्ति के ऊपर बैंक का लगभग पांच लाख रुपया कर्जा हो गया था। इसके अलावा घर में अन्य खर्चों के लिए भी साहूकारों से लगभग 10 लाख रुपया कर्ज लिया था। बारिश में गेहूं की फसल खराब हो गई, इससे राममूर्ति बेहद परेशान रहते थे।
विज्ञापन

गेहूं की कटाई हुई तो मात्र छह क्विंटल प्रति एकड़ गेहूं निकला। गेहूं बेहद कम निकलने से किसी का कर्ज आदि नहीं निपट पाया। तमाम समस्याएं खड़ी हो गईं। इससे परिवार के सभी लोग परेशान थे, लेकिन राममूर्ति बराबर कर्जा नहीं निपट पाने की चिंता में डूबे रहते थे। बृहस्पतिवार शाम अचानक राममूर्ति को सीने में दर्द की शिकायत हुई तो परिवार के लोगों ने उन्हें पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हार्टअटैक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार दोपहर राममूर्ति की मौत हो गई। जानकारी घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
पुवायां।
राममृर्ति की मौत से छह बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, वहीं पति की मौत की जानकारी पाने के बाद से पत्नी शिवरानी का हाल बेहाल है। वह बार बार मृर्छित होकर गिर पड़ती है।

राममूर्ति के 12 वर्षीय पुत्री भाना देवी, 10 वर्षीय नेहा देवी, आठ वर्षीय गोल्डी देवी, छह वर्षीय उजाला देवी, चार वर्षीय पुत्र करन और दो माह की पुत्री शीतल है। तीन पुत्रियों कुछ समढदार हैं और पिता की मौत की जानकारी से गमगीन हैं। पत्नी शिवरानी ने बताया कि पति फसल खराब हो जाने के कारण कर्ज नहीं चुका पाने के गम में डूबे रहते थे। काफी समझाने के बाद भी वह फसल खराब हो जाने की बात नहीं भुला पा रहे थे। पिता प्यारेलाल, मां महदेई भी पुत्र की मौत से सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed