फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   death

मालगाड़ी की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

Sat, 19 Sep 2020 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
death
शाहजहांपुर। शहर के टाउनहाल ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रेलवे लाइन किनारे पैदल जाते समय महिला और उसकी 13 साल की बेटी दो मालगाड़ियों के बीच में फंसने से मौत हो गई। जबकि वहां मौके पर मौजूद लोगों ने महिला के पति को पकड़कर खींच लिया जिससे वह चपेट में आने से बच गया, जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। कांट थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी पश्चिमी निवासी चंगूलाल पत्नी प्रेमवती (40) और 13 साल की बेटी प्रियंका के साथ ससुराल सल्लिया जाने के लिए घर से निकले थे। कांट से तीनों टेंपो में बैठकर शहर पहुंचे। टेंपो चालक ने रोडवेज पहुंचाने के बजाय रेलवे फाटक के पास उतार दिया। वहां से तीनों पैदल फाटक पार करने के बाद रेलवे लाइन किनारे होकर चल दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दंपती और उनकी बेटी रोडवेज की ओर जाने के बजाय टाउनहाल ओवरब्रिज की ओर जा रहे थे। तीनों टाउनहाल ओवरब्रिज के पास पहुंचे होंगे। तभी अप और डाउन दोनों लाइनों पर मालगाड़ियां आ गई। गाड़ी की आवाज सुनकर प्रेमवती और उनकी बेटी प्रियंका ने बचने के लिए दौड़ लगा दी। मगर तब तक एक मालगाड़ी नजदीक पहुंच गई, जिसकी चपेट में आने से मां-बेटी दोनों की मौके पर मौत हो गई। उनके साथ चल रहे चंगूलाल भागते इससे पहले उन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर दूर खींच लिया, जिससे वह बच गए। मालगाड़ी के जाने के बाद पत्नी और बेटी के खून से लथपथ शव पड़े देखे तो चंगूलाल बदहवास होकर शोर मचाने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जान बचाने के लिए बेटी का हाथ पकड़कर दौड़ी थी प्रेमवती
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चंगूलाल, उनकी पत्नी प्रेमवती और बेटी प्रियंका तीनों पटरियों पर चलते चले आ रहे थे। तभी दोनों पटरियों पर अचानक मालगाड़ियों के आने की आवाज सुनकर मां-बेटी को समझ नहीं आया कि क्या करें। महिला बेटी का हाथ पकड़कर जान बचाने के लिए दौड़ी। वे पटरी से दूर पहुंचती पातीं इससे पहले मालगाड़ी ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी प्रियंका
चंगूलाल के परिजनों ने बताया कि प्रियंका तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी बहन सीमा की शादी हो चुकी है, जबकि भाई बबलू एक कंपनी में नौकरी करता है। पिता चंगूलाल चना बेचने का काम करते हैं।

सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला और उनकी बेटी की मौत हो गई है। महिला अपने पति और बेटी के साथ बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। इसी बीच मां-बेटी मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
- संजय कुमार, एसपी सिटी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed