{"_id":"5f4169e48ebc3eabec6b2215","slug":"death-shahjahanpur-news-bly417141041","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बंटवारे के विवाद में महिला की पीटकर हत्या, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन बंटवारे के विवाद में महिला की पीटकर हत्या, पति घायल
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। जमीन बंटवारे के विवाद में हुई मारपीट में दंपती की जमकर पिटाई कर दी गई। इसमें महिला की मौत हो गई। जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, मृतक के भाई ने उसके सास-ससुर और जेठ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि परिवार वालों का कहना है कि विवाद मृतका और उसके पति के बीच था। उन्हीं दोनों में मारपीट हुई थी।
बंडा थाना क्षेत्र के गांव कर्रखेड़ा निवासी आत्माराम ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन चंपा (28) की शादी आठ वर्ष पूर्व गांव आलमपुर पिपरिया निवासी हंसराम के पुत्र गुड्डू के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके बहनोई बीमार हो गए और उनका इलाज कई साल से चल रहा है। इसमें काफी रुपये खर्च हो गए। आरोप लगाया कि खर्चे को लेकर सास प्रेमा देवी, ससुर हंसराम और बहनोई के बड़े भाई शेरपाल उर्फ क्षत्रपाल आए दिन उनकी बहन को परेशान करने लगे। परेशान होकर चंपा देवी ने अपने हिस्से का मकान बेच दिया और सारी रकम पति के इलाज में खर्च कर दी। इसके बाद बहन, बहनोई झोपड़ी में रहकर गुजर करने लगे।
शुक्रवार रात उनकी बहन ने ससुर, सास और जेठ शेरपाल से जमीन के बंटवारे की बात की तो तीनों ने चंपा देवी की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बचाने आए बहनोई गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चंपा देवी का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। महिला के ससुर को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पिता बोले - चंपा और गुड्डू के बीच हुई थी मारपीट
बंडा। पिता हंसराम ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पुत्र गुड्डू काफी दिन से बीमार चल रहा है। हार्निया सहित उसके तीन ऑपरेशन कराए थे। उसके इलाज में काफी रकम भी खर्च हो गई थी। गुड्डू अपनी पत्नी चंपा देवी के साथ अलग रहता था। शुक्रवार रात गुड्डू और उसकी पत्नी चंपा देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बहू ने मसाला कूटने वाले हथौड़े को गुड्डू की कनपटी पर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। गुड्डू ने वही हथौड़ा छीनकर चंपा को मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुत्र की हालत गंभीर देख उन लोगों ने उसे बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। हंसराम के अनुसार बहू के मायके के लोगों को सूचना दी तो उसके भाई ने आकर हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया और रिपोर्ट दर्ज करा दी। वे लोग पुत्र और पुत्रवधू की मदद ही करते थे।
पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आ रहा है, लेकिन महिला के भाई ने उसके ससुर, सास और जेठ पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
- सुनील शर्मा, थाना प्रभारी बंडा