फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   death

ढाईघाट मेले में गंगा में डूबकर फायरमैन की मौत

Thu, 14 Nov 2019 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
death
शाहजहांपुर/ मिर्जापुर। ढाईघाट मेले में बुधवार सुबह 11:30 बजे गंगा में डूबने से फायर मैन की मौत हो गई। उसने बेरीकेडिंग से गंगा में छलांग लगाई थी। इसके बाद वह ऊपर नहीं आया। अनुमान लगाया जा रहा है कि कम पानी होने की वजह से उसकी गर्दन में चोट आ गई और वह गंगा से बाहर नहीं निकल पाया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फायर स्टेशन पर सलामी के बाद उसके शव को घर भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

बरेली के थाना भोजीपुरा गांव सुरला निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद आरिफ पुत्र महबूब खां की ढाईघाट गंगा मेला में 10 अक्टूबर को ड्यूटी लगी थी। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने साथी फायरमैन नरेंद्र कुमार, रवि कुमार और बुद्धप्रिय के साथ गंगा स्नान करने की बात कह कर गंगा नदी किनारे पहुंच गया। उसने नौका चलाने वाले से नाव में बैठाने को कहा तो, नाव वाले ने कहा कि वह नाव में बैठ चुके श्रद्धालुओं को गंगा पार करने के बाद लौटकर आ रहा है, तब नाव में बैठ जाना। नाव वाला चला गया। बुद्धप्रिय पास में एक दुकान पर चाय पीने चला गया। नरेंद्र और रवि की नजर इधर-उधर श्रद्धालुओं पर टिक गई। इसी बीच गंगा में लगी बेरीकेडिंग की बल्ली पर मो. आरिफ चढ़ गया और उसने सिर के बल गंगा में छलांग लगा दी। जिस जगह उसने छलांग लगाई वहां पर पानी दो फिट पर था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सिर की तलहटी में बालू से टकराने के बाद उसकी गर्दन या सिर में चोट आ गई होगी। इस वजह से वह उठ नहीं पाया और उसकी मौत हो गई। गंगा में पैसे बीनने वाले बच्चों ने उसके साथियों को बताया कि मोहम्मद आरिफ डूब गया है। इसके बाद मेले में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंच गए और उसे बाहर निकाला। जानकारी मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी रेहान अली, सीओ जलालाबाद ब्रह्मपाल सिंह, थानाध्यक्ष सुधाकार पांडेय भी पहुंच गए। जिंदा होने की उम्मीद में उसे सीएचसी जरियनपुर ले जाया गया लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर उसकी पत्नी जिम्मी खां भी दोपहर बाद यहां पहुंच गई। वह रामपुर में आबकारी विभाग में कांस्टेबल है। उसके दो छोटे बच्चे पांच माह का आदिल और तीन वर्ष की बेटी आरिफा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

ढाईघाट मेले में गंगा में बेरीकेडिंग वाली बल्ली पर चढ़कर आरिफ ने गंगा में नहाने के लिए छलांग लगाई थी। संभव है कि कम पानी होने की वजह से उसकी गर्दन या सिर में चोट लग गई होगी। जिससे यह घटना हो गई। मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहान अली, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed