{"_id":"5d866b948ebc3e93db11a3eb","slug":"death-shahjahanpur-news-bly377162450","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव लखनापुर निवासी श्रीकृष्ण की 16 वर्षीय पुत्री सरोजनी देवी की शनिवार सुबह एक निजी डॉक्टर के यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोग शव को घर ले गए। इस बीच गांव के किसी व्यक्ति ने किशोरी की मौत जहरीले पदार्थ से होने की बात कहते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
उधर मृतका की मां जमुना देवी ने बताया कि उसकी पुत्री को एक वर्ष से सिर दर्द की शिकायत थी। उसका शाहजहांपुर में निजी डॉक्टर से इलाज भी चला लेकिन रुपये के अभाव में इलाज बंद कर देना पड़ा। शुक्रवार रात उसकी पुत्री को खून की उल्टी होने पर वह लोग गांव बनिगवां में एक डॉक्टर के पास ले गए। इलाज के दौरान शनिवार सुबह सरोजनी ने दम तोड़ दिया।