फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   death from current

करंट लगने से ससुर और पुत्रवधू की मौत

Fri, 04 Oct 2019 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
death from current
मीरानपुर कटरा। विद्युत विभाग की लापरवाही ने मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव हजिया मोहनपुर में बृहस्पतिवार को ससुर और पुत्रवधू की जान ले ली। ससुर सुबह घर के बाहर खड़े होकर एक व्यक्ति से बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने वहां लगे एक खंभे को छू लिया, जिसमें करंट दौड़ रहा था। ससुर को तड़पता देख बचाने के प्रयास में पुत्रवधू भी गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

गांव हजिया मोहनपुर निवासी 65 वर्षीय दुलाराम बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे नहाने के बाद घर के बाहर तार पर गीले कपड़े डालने गए थे। इसके बाद वह वहीं किसी से बात करने लगे। बात करते हुए वह गली में लगे बिजली के खंभे के पास पहुंच गए। अचानक खंभे को छुआ तो उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर तड़पने लगे। चीख सुनकर उनकी पुत्रवधू 32 वर्षीय सीमा पत्नी राधेश्याम बचाने पहुंची तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। इस बीच वहां इकट्ठा हुए लोगों ने उन्हें छुड़ाया, लेकिन तब तक दुलाराम की सांसे थम चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसी सीमा को तिलहर सीएचसी ले जाया गया। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed