फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dead body

अखिलेश के कार्यक्रम में शामिल होने गए ग्रामीण का दूसरे दिन शव मिला, हत्या का आरोप

Fri, 08 Oct 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
dead body
गांव मुड़िया कुर्मियात निवासी करन सिंह का फाइल फोटो - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बंडा के नानकपुरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की कह कर घर से निकले युवक का शव दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मिला है। युवक के लापता होने के मामले में बृहस्पतिवार सुबह ही पुलिस को तहरीर दी गई थी। शव मिलने के बाद परिवार के लोग गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव मुड़िया कुर्मियात निवासी सचिन कुमार ने बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को बताया कि उनके पिता करन सिंह यादव (45) छह अक्तूबर को घर से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा में बंडा के गांव नानकपुरी में जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नही चल रहा है। उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बता रहा है। दोपहर बाद परिवार के लोग गन्ने के खेतों आदि में करन सिंह की तलाश करने निकले तो गांव बनिगवां से कुछ दूर जिंद बाबा स्थान के पास करन सिंह का शव पड़ा मिला। शव पर केवल अंडरवियर था और शेष कपड़े पास में पड़े हुए थे।
विज्ञापन

शव मिट्टी से सना हुआ था। करन सिंह के कान के पास से हल्का खून निकला था। सीओ बीएस वीरकुमार ने मौके पर पहुंचकर करन सिंह के परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। परिवार के लोगों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों से करन सिंह का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के कारण करन सिंह की हत्या की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। करन सिंह की मौत से पत्नी सुमनलता, पुत्र सचिन, रचित, पुत्री अंजली का रो-रोकर बुरा हाल है। शाम को एसपी एस. आनंद भी मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वान दस्ता और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बुलाने की मांग
करन सिंह के पुत्र सचिन और भाई ने पुलिस से मौके पर स्वान दस्ता और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, फोरेसिंक टीम को बुलाकर जांच कराने की मांग की है। परिजन का कहना है कि गहनता से जांच होनी चाहिए और हत्या करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाना चाहिए।

जिंद बाबा स्थान पर जाने वालों ने नहीं दी सूचना
बृहस्पतिवार को तमाम लोग जिंद बाबा के स्थान पर प्रसाद चढ़ाने जाते हैं, लेकिन किसी ने भी स्थान के पास शव पड़े होने की सूचना पुलिस को नहीं दी। स्थान पर पहुंचे लोग बिना प्रसाद चढ़ाए चुपचाप चले गए। बाद में परिवार के लोगों की तलाश में शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
करन सिंह का शव मिला है। मामले में जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed