{"_id":"664533ada24a79993d055e74","slug":"dead-body-of-youth-from-khutar-found-in-bhira-forest-accused-of-murder-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-118772-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भीरा जंगल में मिला खुटार के युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भीरा जंगल में मिला खुटार के युवक का शव, हत्या का आरोप
Thu, 16 May 2024 03:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 16 May 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
रसवां कलां के वीरेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
खुटार। ससुराल गए एक युवक का शव लखीमपुर के भीरा के जंगल में पुलिस चौकी से कुछ दूर मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम परिजन शव को घर ले आए, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं होने तक अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया।
गांव रसवां कलां निवासी साधुराम का 26 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार 12 मई को पीलीभीत जनपद के थाना गजरौला के गांव लालपुर में साढ़ू जितेंद्र कुमार के पुत्र के जन्मदिन में शामिल होने पत्नी फूलकांति के साथ गया था। पिता साधुराम के अनुसार जन्मदिन के दौरान वीरेंद्र कुमार का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर साढ़ू ने वीरेंद्र की पिटाई कर दी थी। 13 मई को वीरेंद्र अपने घर लौट आया था। वीरेंद्र के घर आने के थोड़ी देर बाद ही उसके साढ़ू और कुछ अन्य रिश्तेदार उसके घर आ पहुंचे और वीरेंद्र से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
रिश्तेदाराें के जाने के बाद वीरेंद्र अपनी ससुराल लखीमपुर के थाना भीरा के गांव जगदेवपुर जाने की बात कह कर बाइक से गया था। साधूराम ने बताया कि 14 मई को उन्हें भीरा थाने की बरगद चौकी पुलिस के माध्यम से सूचना मिली कि उनके पुत्र वीरेंद्र कुमार का शव जंगल में पड़ा है और बाइक भी खड़ी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बुधवार शाम शव घर लाने के बाद परिजन खुटार थाने पहुंचे और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने मामला भरा थाने का बताते हुए रिपोर्ट भीरा में दर्ज कराने की बात कहकर परिजनों को वापस कर दिया। साधूराम का आरोप है कि भीरा पुुलिस खुटार में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह रही है। उनके पुत्र की रिश्तेदारों ने हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया है। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
इस तरह का प्रकरण संज्ञान में नहीं है। पुलिस से जानकारी ली जाएगी और मामले की जांच कराई जाएगी।
पंकज पंत, सीओ पुवायां