{"_id":"661f0eddfe831f209900eb47","slug":"dead-body-of-youth-found-on-roadside-suspicion-of-murder-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-116910-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Wed, 17 Apr 2024 05:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
अंजू सिंह का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
मीरानपुर कटरा। जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव पलिया निवासी अंजू सिंह (32) का शव मंगलवार सुबह मीरानपुर कटरा के चावरखास जाने वाले रास्ते पर मिला। शरीर पर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने भाभी और उनके दो भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है।
सोमवार रात करीब आठ बजे अंजू ग्राम चावरखास जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस घर नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उनका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह सात बजे उन्हें खेत किनारे संपर्क मार्ग पर अंजू का शव मिलने की सूचना मिली। इधर, जानकारी पर इंस्पेक्टर गौरव त्यागी भी मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अंजू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई अशोक सिंह और बबलू सिंह ने पुलिस को बताया कि अंजू की बाइक ग्राम खड़सार में जैतीपुर मार्ग पर सुभाष की दुकान के सामने खड़ी मिली। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
15 दिन पहले ससुरालियों ने दी थी धमकी
-अंजू की ससुराल चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में है। उनकी वर्ष 2012 में शादी हुई थी। ससुरालियों से उनकी अनबन चल रही थी। मृतक के भाई अशोक ने बताया कि साले ने मकान का निर्माण कराने के लिए ढाई लाख रुपये उधार लिए थे, जो अंजू वापस मांग रहा था। अशोक ने कटरा थाने में दी तहरीर में बताया कि 15 दिन पहले ही ससुरालियों ने अंजू को धमकी दी थी। आरोप है कि मुनेश और रितेश ने रात में समय हत्या कर दी। भाभी सुमन भी साथ रहना नहीं चाहती। सुमन की यह दूसरी शादी थी। उसने ही भाइयों के साथ मिलकर हत्या की है।