{"_id":"6232165756561b4f1c307295","slug":"dead-body-of-youth-found-lying-under-culvert-fear-of-murder-shahjahanpur-news-bly478431539","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी की पुलिया में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी की पुलिया में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफानगर निवासी रामप्रसाद कश्यप का शव एत्मादपुर चक गांव में रोड किनारे पुलिया के नीचे पड़ा मिला है। वह सोमवार शाम से लापता था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। परिजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
मंगलवार को दोपहर दो बजे गांव एत्मादपुर चक में नदी की पुलिया के नीचे 32 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शव की सूचना पर आसपास गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। इस बीच उसकी शिनाख्त रामप्रसाद कश्यप निवासी ग्राम मुस्तफानगर के रूप में हुई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। उसका गला भी सूजा था।
मृतक के बड़े भाई अमर सिंह द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त करने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमर सिंह ने बताया कि सोमवार शाम चार बजे रामप्रसाद घर से निकला था। उसके बाद से वह लापता हो गया था। देर रात तक वापस नहीं आने पर गांव व रिश्तेदारी में तलाश किया, परन्तु कोई सुराग नहीं लगा। रामप्रसाद की मौत से मां उर्मिला, पत्नी छोटी बिटिया, पुत्र राहुल, अंकित, अमित, लल्ला का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।