फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dead body of youth found in toilet of Janseva Express

जनसेवा एक्सप्रेस के शौचालय में मिला शव

Mon, 31 Oct 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in toilet of Janseva Express
शाहजहांपुर। अमृतसर को जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस के साधारण कोच के शौचालय में रविवार को 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला है। यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन को रोककर शव को उतारा गया। रेलवे के डॉक्टर ने शव लगभग चार दिन पुराना होना बताया है।
विज्ञापन

यात्रियों के मुताबिक शौचालय से दुर्गंध आने पर सीतापुर में शिकायत की गई। सीतापुर सिटी में स्टेशन मास्टर को बताया। इसके बाद कंट्रोल के आदेश पर ट्रेन को रोजा रेलवे स्टेशन पर सुबह 7.30 बजे रोका गया। जीआरपी ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। रेलवे के डॉक्टर संजय राय के मुताबिक, शव चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डेढ़ घंटे के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। इस दौरान पंजाब मेल को रोकना पड़ गया। ट्रेन के यात्री अशोक झा ने बताया कि सुबह शौच के लिए टॉयलेट के पास गए। बदबू आने के कारण अधिकारियों को सूचना दी गई। इससे पहले दो माह पहले भी 4009 मोतिहारी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। इंस्पेक्टर जीआरपी राम सहाय ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी पहचान के लिए संबंधित जीआरपी थानों से संपर्क साधा गया है।
विज्ञापन

रेलवे की बड़ी लापरवाही
ट्रेन के कोच में शव मिलने पर बड़ी लापरवाही सामने आई है। अमृतसर में वाशिंग लाइन में धुलाई व पानी भरने कर्मचारी गए होंगे। दुर्गंध आने पर भी शौचालय खोलकर नहीं देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed