फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dead body of youth found in Sharda canal in Banda area

Shahjahanpur News: बंडा क्षेत्र में शारदा नहर में मिला युवक का शव

Fri, 08 Mar 2024 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Sharda canal in Banda area
पुवायां। तीन मार्च की शाम से लापता गांव भौरखेड़ा जिगनिया निवासी विकास कुमार (20) का शव शारदा नहर से बरामद हुआ है। उनकी बाइक भी नहर से मिली है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि विकास तीन मार्च की शाम बाइक से खेत देखने की बात कहकर गए थे। देर रात तक वापस न आने पर उनकी तलाश की गई, लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। पिता शेर बहादुर की ओर से विकास की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बृहस्पतिवार को लोगों ने मामले को यूपी पुलिस के एक्स पर ट्वीट किया था, इसके बाद पुलिस हरकत में आई।
पुलिस ने शारदा नहर के किनारे विकास की तलाश शुरू की तो गांव कुइयां महोलिया के सामने झाल के पास विकास की बाइक नहर में पड़ी दिखी। इस पर पुलिस ने परिजन को मौके पर बुलाया। विकास की बाइक की शिनाख्त होने के बाद तलाश शुरू हुई तो दो सौ मीटर दूर विकास का शव भी नहर में उतराता मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। शाहजहांपुर से फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। विकास की जेब से शराब का अद्धा भी बरामद हुआ है। विकास की मौत से पिता शेर बहादुर, मां कुसुमा देवी, बहन सोनी, भाई सोनू, मोनू, सोहित का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से विकास की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजन अभी कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed