फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dead body of young man found stadium in Shahjahanpur s Rosa police station area

Shahjahanpur: पत्नी को विदा कराने गए युवक ने दुनिया से कहा अलविदा, स्टेडियम में मिली लाश, घरवालों ने लगाए आरोप

Sat, 23 Jul 2022 05:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 23 Jul 2022 05:50 PM IST
सार

मृतक बृजेश दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता था। चार दिन पहले वह दिल्ली से लौटा था। शुक्रवार को सुबह 11 बजे वह ससुराल गया था। रोजा थाने से मृतक के पिता रामनाथ को बेटे का शव हथौड़ा स्टेडियम में मिलने की खबर दी गई।

विज्ञापन
dead body of young man found stadium in Shahjahanpur s Rosa police station area
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव आटा खुर्द निवासी बृजेश कुमार जाटव (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह शुक्रवार को रोजा के हथौड़ा गांव स्थित ससुराल में पत्नी को विदा कराने के लिए आया था। ससुराल से कुछ दूरी पर स्थित स्टेडियम में सुबह उसका पड़ा मिला है। पिता ने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खेती-बाड़ी करने वाले रामनाथ का बेटा बृजेश दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता था। चार दिन पहले वह दिल्ली से लौटा था। शुक्रवार को सुबह 11 बजे वह ससुराल आया था। शाम को रामनाथ ने फोन कर उसका हाल-चाल लिया था। उस समय वह ससुराल में ही था। उसने ससुर रामभरोसे से भी बात कराई थी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह सात बजे रामनाथ ने अपने बेटे को फोन किया तो उसकी कॉल रिसीव नहीं हुई। करीब एक घंटे के बाद रोजा थाने से रामनाथ को बेटे का शव हथौड़ा स्टेडियम में मिलने की खबर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed