{"_id":"64bc2589e4ea3606eb05c9e4","slug":"dead-body-of-unknown-elderly-woman-found-in-the-field-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-1629-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेत में मिला अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेत में मिला अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव
विज्ञापन
गांव सबली कटेली में महिला का शव मिलने पर जांच करते एएसपी
पुवायां। गांव सबली कटेली के पास गांव के महेंद्र कुमार के खेत में लगभग 70 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
शनिवार की सुबह लोग खेतों पर गए तो महेंद्र के खेत में महिला का शव पड़ा देखा। जानकारी गांव पहुंची तो कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ पंकज पंत, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने भी महिला को नहीं पहचाना।
एएसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। कुछ लोगों ने बताया कि महिला को कुछ दिन पहले टोल प्लाजा और हाईवे के किनारे घूमते देखा गया था। महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि महिला का शव मिलने के मामले में जांच की जा रही है।