{"_id":"675008e16aebad5dd3006ff9","slug":"dead-body-of-retired-crpf-sub-inspector-found-in-the-field-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-132523-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेत में मिला सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेत में मिला सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक का शव
Wed, 04 Dec 2024 01:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:16 PM IST
विज्ञापन
संतोष का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र के नया साहबगंज निवासी संतोष कुमार (35 वर्ष) का शव मंगलवार को खेत में मिला। वह कई घंटे से लापता था। मृतक की पत्नी ने परिजनों पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
सीआरपीएफ से उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त संतोष सोमवार की सुबह अपने घर से निकले थे। देर तक नहीं आने पर पत्नी रेनू ने तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। रेनू ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शाम में उनका शव खेड़ा गांव में खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पत्नी रोते-बिलखते हुए पहुंच गईं। रेनू ने बताया कि वर्ष 2022 में परिवार के सदस्यों द्वारा प्रताड़ित करने पर पति ने वीआरएस ले लिया था। उनके आने के बाद देवरों ने उन्हें कमरे में बंद कर लिया था और सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया। पति पुलवामा के तिराल में तैनात रह चुके हैं।
उनका विवाह वर्ष 2016 में हुआ था। रेनू ने बताया कि ससुराल वाले पांच लाख रुपये दहेज में मांग रहे थे। पैर मारने से गर्भपात हो गया था। मृतक की जैकेट और चप्पल भी नहीं मिले हैं।