फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dead body of patient admitted in medical college found on roadside

वार्ड से मेडिकल कॉलेज के बाहर आ गया मरीज, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

Wed, 20 Jul 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
dead body of patient admitted in medical college found on roadside
शाहजहांपुर। खुटार थाना क्षेत्र के गांव बिजौरा-बिजौरिया निवासी शिवराम का शव अजीजगंज में शराब की दुकान के पास सड़क के किनारे पड़ा मिला। वह 13 जुलाई से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। अस्पताल के वार्ड नंबर दो से मरीज के सड़क पर आने पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी चूक सामने आई है। सीएमएस ने लापरवाही पर गार्ड और सुपरवाइजर से स्पष्टीकरण मांगा है, साथ ही जांच कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

13 जुलाई को 50 वर्षीय शिवराम बंडा जाते समय हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें भांजे शेरू ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। मंगलवार को शिवराज का भांजा एक्स-रे की रिपोर्ट लेने गया था। उसकी बहन लीलावती भी नहाने के लिए चली गई। इस बीच शिवराज वार्ड से निकलकर अजीजगंज पहुंच गए और स्वास्थ्य कर्मियों को खबर तक नहीं लगी।
विज्ञापन

उनका शव सड़क किनारे मिला। तलाशी के दौरान निकले मोबाइल से भांजे को खबर दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और शिवराम को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भांजे शेरू ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अंडरवियर और बनियान पहने शिवराम अस्पताल से चले गए और ड्यूटी पर लगे कर्मियों को पता ही नहीं लगा। उन्होंने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज के तीमारदार के सामने ही डॉक्टर पहुंचे थे। डॉक्टर ने पूछा था कि मरीज कहां है तो महिला ने जवाब दिया था कि वह बाहर गए हैं। उसी समय मरीज के जाने की सूचना पुलिस को भेज दी गई थी। इस मामले में गार्ड व सुपरवाइजर से स्पष्टीकरण तलब किया है। - डॉ. एयूपी सिन्हा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed