{"_id":"65ff477daaf09abb53000e3c","slug":"dead-body-of-double-murder-accused-found-hanging-from-a-tree-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-115552-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पेड़ से लटका मिला दोहरे हत्याकांड के आरोपी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पेड़ से लटका मिला दोहरे हत्याकांड के आरोपी का शव
Sun, 24 Mar 2024 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद । दोहरे हत्याकांड के आरोपी मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव संगाहा निवासी नेम सिंह यादव (40) का शव शनिवार सुबह जलालाबाद के गांव सरायसाधौ से कुछ दूर स्थित मरघट में नीम के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
नेम सिंह के भाई राजीव ने बताया कि करीब तीन साल पहले क्षेत्र के गांव चकचंद्रसेन में संपत्ति विवाद में मां-बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। हत्याकांड में मुख्य आरोपी भूपेंद्र था। वह मृतक मां-बेटे का रिश्तेदार था। उसके सहयोगी के तौर पर आजम, नेम सिंह व एक अन्य को नामजद किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब एक साल पहले जेल से जमानत पर छूटा था।
इसके बाद वह दिल्ली स्थित निजी कंपनी में काम करने लगा था। करीब दस दिन पहले वह यहां लौटा था। गांव न जाकर जलालाबाद के मोहल्ला प्रतापनगर में स्थित अपने मकान में रुका था। शुक्रवार देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर भाई राजीव ने तलाश शुरू की। उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
शनिवार सुबह सरायसाधौ गांव के कुछ लोगों ने गांव से करीब दो किलोमीटर दूर मरघट में स्थित नीम के पेड़ पर युवक के शव को लटका देखकर प्रधान को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त की जा सकी। इंस्पेक्टर हरिपाल बालियान ने बताया कि मृतक के खिलाफ दोहरे हत्याकांड के अलावा लूट का भी मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी। पुलिस कई बिंदु को ध्यान में रखकर जांच करेगी।
-- -- -- --
फोरेंसिक टीम ने पड़ताल की
-तलाशी के दौरान पुलिस को उसकी जेब से मोबाइल फोन और कुछ रुपये मिले हैं। पुलिस की सूचना पर पहुंचीं फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था।