{"_id":"68f3f50e8222214bca0413df","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-under-suspicious-circumstances-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-155466-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के सूरतपुर गांव निवासी 30 वर्षीय मुनीश का शव संदिग्ध हालात में शुक्रवार रात कमरे में फंदे से लटका मिला। तीन माह पूर्व न्यायालय से उसका अपनी पत्नी से संबंध विच्छेद हो गया था। इसके बाद से मुनीश तनाव में रह रहा था।
पिता छोटेलाल ने बताया कि बेटे मुनीश की शादी पुवायां की रहने वाली सुनीता के साथ हुई थी। एक साल पूर्व बेटे और बहू के बीच विवाद हुआ। इसके बाद बहू अपनी बेटी को लेकर मायके जाकर रहने लगी। बेटे ने बहू को वापस घर लाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं आई।
बीच में एक बार बहू घर आई तो उसने जहर खाकर जान देने की धमकी दी और फिर मायके चली गई। इसके बाद बेटा तनाव में रहने लगा। छोटेलाल ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व बहू ने न्यायालय से बेटे से संबंध विच्छेद कर लिया। तब से बेटा अधिक तनाव में रहने लगा।
विज्ञापन
बेटा अधिकतर गुमसुम रहता था। किसी से कोई ज्यादा बात नहीं करता था। शुक्रवार रात बेटा ढाबे से खाना खाकर आया और कमरे में चला गया। रात करीब दस बजे जब बेटे के कमरे में गए तो देखा कि वह फंदे से लटका हुआ था। यह देख पैरों तले जमीन खिसक गई। मनीश ऑटो चलाता था। चेकिंग के दौरान उसका ऑटो सीज कर दिया गया था। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक ने पत्नी के वियोग में जान दे दी है।