{"_id":"688e649693afdcdfee0d7b14","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-murder-alleged-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-149530-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
नीरेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : samvad
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। मुड़िया चक गांव निवासी 25 वर्षीय नीरेश का शव नवदिया व मुड़िया गांव के बीच बहगुल नदी किनारे पाकड़ के पेड़ से लटका मिला। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।
पोस्टमाॅर्टम हाउस पर मिले वागेश ने बताया कि वह ईंट-भट्ठे पर काम का ठेका लेता है। भाई नीरेश करीब तीन माह से कांट थाना क्षेत्र के कुर्रियाकलां के रहने वाले एक युवक के खेत पर काम करता था और वहीं रहता भी था। शुक्रवार की शाम कुर्रियाकलां के युवक का फोन आया। उसने भाई के बारे में पूछा। इसके बाद उस युवक ने कहा था कि उसका भाई 50 हजार रुपये लेकर चला गया है, जिसका खामयाजा उसे व उसके भाई को भुगतना पड़ेगा।
इसके बाद भाई का पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह खेत पर जा रहे ग्रामीणों के जरिये पता चला कि भाई नीरेश का शव नवदिया व मुड़िया गांव के बीच बहगुल नदी किनारे पाकड़ के पेड़ से लटका हुआ है। उसके गले में रस्सी का फंदा पड़ा हुआ था। इस बीच पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। नीरेश की पत्नी मनमुटाव के चलते कई साल से मायके में रह रही है। पांच-छह माह पूर्व नीरेश का एक्सीडेंट होने पर भी नहीं आई थी। मौत की सूचना दी गई है।
--
बुजुर्ग ने आंगन में पेड़ से फंदा लगाकर जान दी
शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय रामौतार ने घर के आंगन में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर उनके परिवार में कोहराम मच गया।
शुक्रवार रात करीब आठ बजे बिजली चले जाने पर रामौतार की पत्नी संतोषी व उनके बच्चे घर के बाहर निकलकर बैठ गए। इस बीच रामौतार ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। करीब नौ बजे परिवार के लोग जब अंदर गए तो रामौतार का लटका शव देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
रोने की आवाज सुन मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच परिवार के लोगों से पूछताछ की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया कि रामौतार मजदूरी कर गुजर बसर करते थे। कोई परेशानी नहीं थी। उन्होंने ऐसा क्यों किया। कुछ पता नहीं।
--
बुजुर्ग की मौत, मारपीट का वायरल हो रहा वीडियो
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में घूमने वाले मानसिक मंदित बुजुर्ग का शव रविवार सुबह मोहल्ला बंगश में मिला। सोशल मीडिया पर बुजुर्ग के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है।
तकरीबन 50 वर्षीय बुजुर्ग इधर-उधर घूमकर मांगकर खाता था। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात भी वह मोहल्लों में घूम रहा था। इसी दौरान किसी बात से नाराज होकर एक स्थानीय युवक ने बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक युवक डंडे से बुजुर्ग को लगातार पीट रहा है। एक युवक ने बुजुर्ग के पीछे से लात मारी। इससे वह गिर गया। वीडियो में मारपीट के दौरान काफी लोग तमाशा देखते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।
पुलिस ने बुजुर्ग की हालत को देख उसे नहलाकर कपड़े पहनाए थे, लेकिन शनिवार की सुबह बुजुर्ग को मृत अवस्था में देखा गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच अपनी आरंभिक जांच की। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि पहचान न होने पर बुजुर्ग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
वायरल मारपीट की वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पर मारपीट की वीडियो वायरल होने पर मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए हैं। पुलिस के पहुंचते ही लोग दरवाजों के अंदर घुस गए। मारपीट करने वाले की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि मोहल्ला बंगश में शनिवार सुबह बुजुर्ग का शव पड़ा मिला था। बुजुर्ग संग मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले नितिन नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
--
जन औषधि केंद्र पास मिला युवक का शव
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार रात जन औषधि केंद्र के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस के अनुसार, युवक इधर-उधर घूमता रहता था। उसके पैर में घाव था। इससे उसका पैर सड़ गया था। उसे दो-तीन बार भर्ती भी कराया गया था। संवाद