फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dead body of a teenage girl found hanging from a tree, accused of murder after rape

Shahjahanpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

Sun, 17 Dec 2023 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 17 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenage girl found hanging from a tree, accused of murder after rape
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिलने के बाद परिजन ने तीन युवकों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस ने कुछ लोगाें को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़के खेत पर जा रहे ग्रामीणों को किशोरी का शव सरसों के खेत के पास नीम के पेड़ से लटका मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मान सिंह, सुनील और सुखलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सुबह शौच के लिए गई थी, तभी आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर गला दबाकर नीम के पेड़ में फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने किशोरी के मोबाइल की सीडीआर निकाली। बताते हैं कि किशोरी के पास से बरामद मोबाइल उसे किसी ने दिया था। उसका सिम किसकी आईडी से चल रहा है, इसकी भी जांच चल रही है। शनिवार शाम तक पुलिस ने विवेचना को पूरा करते हुए आरोपियाें को हिरासत में ले लिया है। रविवार को घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। मदनापुर थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस के पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। उसकी मौत फंदे से लटकने से होने की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की विवेचना की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed