{"_id":"671ab36d9c442389770e2334","slug":"dead-body-of-a-combine-driver-returning-from-the-fields-was-found-lying-on-the-roadside-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-129901-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेत से लौट रहे कंबाइन चालक का सड़क किनारे पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेत से लौट रहे कंबाइन चालक का सड़क किनारे पड़ा मिला शव
Fri, 25 Oct 2024 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर उर्फ महमूदपुर निवासी सोनू सिंह (45) का शव गांव के बाहर सड़क के किनारे पड़ा मिला। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में थी। आशंका है कि छुट्टा पशु से टकराने से उनकी मौत हो गई।
सोनू सिंह खेतीबाड़ी करते थे। बुधवार को वह कंबाइन लेकर फसल की कटाई करने गए थे। रात करीब नौ बजे बाइक से खेत से घर के लिए निकले थे। देर रात तक मकान नहीं आने पर परिजन को चिंता हुई। पुत्र दिलप्रीत सिंह ने उन्हें कॉल की, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। सुबह मेंपरिजन ने तलाश शुरू की। इस बीच सोनू सड़क के किनारे पड़े मिले। उसके सिर में चोट थी। आसपास ही छुट्टा पशु भी खड़े थे। परिजन को आशंका है कि छुट्टा पशुओं से बाइक टकराने से सोनू सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।