फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Day and night temperatures are higher than normal in December

Shahjahanpur News: दिसंबर में सामान्य से अधिक चल रहा दिन व रात का तापमान

Wed, 04 Dec 2024 01:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 04 Dec 2024 01:07 PM IST
विज्ञापन
Day and night temperatures are higher than normal in December
मंगलवार को सदर बाजार में खरीददारी करने निकलीं महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर। दिसंबर के पहले हफ्ते में तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। इस समय अपेक्षानुसार ठंड महसूस नहीं हो रही है। मंगलवार को हवा का रुख बदलने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। हल्का कोहरा भी रहा। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान स्थिर रहा।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह अधिकतम तापमान जहां 20 से 22 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। वहीं, न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री के आसपास होना चाहिए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान समान रहा। न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सामान्य से अधिकतम तापमान चार-पांच और न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा चल रहा है। सोमवार को कोहरे में दृश्यता 800 मीटर रही। मंगलवार शाम को पछुआ हवा चल रही है। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। कोहरा का असर कम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed