फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dawood wanted to destroy the whole family

बातचीत से इनकार पर पूरे परिवार को खत्म करना चाहता था दाउद

Mon, 20 Jun 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dawood wanted to destroy the whole family
थाना रामचंद्र मिशन पुलिस की हिरासत में हत्यारोपी दाऊद - फोटो : SHAHJAHANPUR
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने घर में घुसकर कबाड़ कारोबारी की पत्नी की हत्या और बेटी को लोहे की रॉड के प्रहार से गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी दाउद को गिरफ्तार कर लिया है। युवती के बात करने से इनकार करने पर दाउद पूरे परिवार को खत्म करने के इरादे से घर में घुसा था। शोरशराबा होने पर उसे भागना पड़ा। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि 17 जून को थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ले में कबाड़ कारोबारी के घर में घुसकर दाउद ने लोहे की रॉड मारकर पत्नी की हत्या कर दी थी। बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गया था। रविवार सुबह प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन महेंद्र सिंह, अपराध निरीक्षक अमित पांडेय ने दाउद को लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर तम्मी का भट्ठे वाली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घर में अनाज के ड्रम में रखी लोहे की रॉड को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि वह 2017 में कबाड़ कारोबारी की बेटी को कुरान की तालीम देने जाता था। इसी बीच वह उसे पसंद आने लगी। दाउद के मुताबिक उसकी युवती से फोन पर बातचीत होती थी। जब इसकी जानकारी परिवार वालों को लगी तो उन्होंने घर आने से मना कर दिया। एक महीने पहले युवती ने उससे बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया गया। इससे वह आपा खो बैठा। 17 जून को नमाज पढ़ने के बाद दोपहर लगभग तीन बजे दाउद अपने घर में पड़ी लोहे की रॉड लेकर कबाड़ कारोबारी के घर में घुस गया और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी तक इंस्पेक्टर ने नहीं खाया अन्न
नवागत प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह घटना से लगभग एक सप्ताह पूर्व ही डीसीआरबी से स्थानांतरित होकर यहां आए थे। उनके सामने इस जघन्य वारदात का खुलासा करना बड़ी चुनौती थी। घटना के बाद प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी तक अन्न न खाने का वायदा किया था। 48 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी दाउद की गिरफ्तारी के बाद अफसरों ने उनकी पीठ थपथपाई।

अन्य आरोपियों की संलिप्तता की होगी जांच
इस मामले में दाउद के तीन अन्य भाई भी नामजद आरोपी हैं। उनकी इस मामले में क्या संलिप्तता रही है, इस आशय की गहन जांच की जाएगी। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed