Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Daughters took over the posts of administrative officers

Shahjahanpur News: बेटियों ने संभाली प्रशासनिक अधिकारियों की कुर्सी

Wed, 01 Oct 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Daughters took over the posts of administrative officers
सिंधौली में एक दिन की खण्ड शिक्षा अधिकारी बनाई गईं छात्रा प्रतिज्ञा। स्रोत: विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शाहजहांपुर। बेटियों के सम्मान और अधिकार को लेकर मिशन शक्ति फेज-5 की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को बेटियों ने कई प्रशासनिक अधिकारियों की कुर्सियां संभालीं और जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण समय से कराने के लिए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।
--
अंजलि बनीं डीएम, लोगों की समस्याओं को सुना

तिलहर के बृजपाल सिंह इंटर कॉलेज महमूदपुर की बारहवीं की छात्रा अंजलि देवी को एक दिन का डीएम बनाया गया। मंगलवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ वह उनके कार्यालय में बैठीं। उन्होंने डीएम के कामकाज को जाना और आने वाली समस्याओं को सुना। अंजलि ने एनीमिया मुक्ति अभियान के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

--
निधि बनीं एक दिन की सीडीओ

निगोही के हमजापुर के सुभद्रा देवी महेश चंद्र बालिका इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा निधि को एक दिन का सीडीओ बनाया गया। उन्होंने सीडीओ डाॅ.अपराजिता सिंह के साथ बैठकर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुना और त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शिखा बनीं एडीएम, समस्याओं का किया समाधान

एडीएम वित्त एवं राजस्व का दायित्व सर्व हितैषी इंटर कॉलेज हमजापुर की इंटर की छात्रा शिखा ने संभाला। उन्होंने एडीएम वित्त अरविंद कुमार के साथ बैठकर कामकाज की जानकारी और खेत खलिहान के मामलों के निस्तारण को लेकर दिशा निर्देश दिए।
--
प्रतिज्ञा ने बीईओ बनाए जाने पर स्कूलों का लिया जायजा
सिंधौली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा प्रतिज्ञा को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया। बीईओ कृष्ण देव यादव ने पुष्प गुच्छ भेंटकर प्रतिज्ञा का स्वागत करने के बाद अपना प्रभार सौंपा। प्रतिज्ञा ने बीआरसी भवन का भ्रमण कर नगर के परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। धीरेंद्र सिंह यादव, हरीश राजानी, एआरपी अतुल शुक्ला, उपेंद्र तिवारी, रूपेंद्र जीत सिंह,अंशुमान सिंह, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
--
मोनिका बनीं एक दिन की बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा प्रबंधक
रोजा। राजकीय इंटर कॉलेज अहमद नगर की कक्षा नौ की छात्रा मोनिका एक दिन की बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा हथौड़ा की शाखा प्रबंधक बनीं। अध्यापक साक्षी देवी की मौजूदगी में बैंक के विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। संवाद
--
छात्राओं ने स्वास्थ्य इकाइयों का भ्रमण कर जानकारी ली

शाहजहांपुर। मिशन शक्ति 5.0 के विशेष अभियान के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयाें की छात्राओं ने स्वास्थ्य केंद्रों का भ्रमण किया। इस बीच विभिन्न बीमारियों के उपचार के बारे में जानकारी दी गई। एलवीजेपी इंटर कॉलेज तिलहर की छात्राओं ने सीएचसी का भ्रमण किया। वहां छात्राओं को क्षय रोग से बचाव की जानकारी दी गई। लाला हरिराम इंटर कॉलेज खुदागंज की छात्राओं को पीएचसी में डॉक्टर, फार्मासिस्ट व लैब टेक्नीशियन ने मलेरिया, एचआईवी से संबंधित जांचों के बारे में बताया। पंडित रामदत्त इंटर कॉलेज भावलखेड़ा, पुरुषोत्तम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जलालाबाद, राजकीय हाईस्कूल बरीलालपुर निगोही, एवी रिच इंटर कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल ढकिया रघा, चांदपुर खुटार, ढका घनश्यामपुर बंडा की छात्राओं ने पीएचसी-सीएचसी का भ्रमण कर मरीजों के उपचार की प्रक्रिया को समझा। नोडल अधिकारी दीपक दीक्षित ने बताया कि डॉक्टरों ने बालिकाओं को फास्टफूड खाने से परहेज रखने पर जोर दिया है। संवाद

--
एनीमिया मुक्त अभियान में जागरूकता के लिए किया सम्मानित

शाहजहांपुर। मिशन शक्ति 5.0 के शुभारंभ अवसर पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए पांच लाख महिलाओं एवं बच्चियों को आयरन की गोली खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में रील्स और फोटोग्राफी के माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में कई लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें भटपुरा के कृष्ण गुप्ता को 5100, सुरेंद्र पाल को 2100, पुवायां की हिमानी को 3100, निगोही की अनीता को 2100, पुवायां के अमित शुक्ला व इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी निधि मिश्रा को 1100 रुपये का चेक देकर डीएम ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र व सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह मौजूद रहीं। संवाद

सिंधौली में एक दिन की खण्ड शिक्षा अधिकारी बनाई गईं छात्रा प्रतिज्ञा। स्रोत: विद्यालय

सिंधौली में एक दिन की खण्ड शिक्षा अधिकारी बनाई गईं छात्रा प्रतिज्ञा। स्रोत: विद्यालय

सिंधौली में एक दिन की खण्ड शिक्षा अधिकारी बनाई गईं छात्रा प्रतिज्ञा। स्रोत: विद्यालय

सिंधौली में एक दिन की खण्ड शिक्षा अधिकारी बनाई गईं छात्रा प्रतिज्ञा। स्रोत: विद्यालय

सिंधौली में एक दिन की खण्ड शिक्षा अधिकारी बनाई गईं छात्रा प्रतिज्ञा। स्रोत: विद्यालय

सिंधौली में एक दिन की खण्ड शिक्षा अधिकारी बनाई गईं छात्रा प्रतिज्ञा। स्रोत: विद्यालय

सिंधौली में एक दिन की खण्ड शिक्षा अधिकारी बनाई गईं छात्रा प्रतिज्ञा। स्रोत: विद्यालय

सिंधौली में एक दिन की खण्ड शिक्षा अधिकारी बनाई गईं छात्रा प्रतिज्ञा। स्रोत: विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed