फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Daughters are the foundation of the family, it is very important for them to be healthy

बेटियां परिवार की नींव, उनका सेहतमंद होना बेहद जरूरी

Tue, 26 Apr 2022 07:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Daughters are the foundation of the family, it is very important for them to be healthy
शाहजहांपुर के आकांक्षा हाईस्कूल में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं। संव? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आकांक्षा हाईस्कूल में मंगलवार को छात्राओं को भीषण गर्मी में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से बचाव के लिए जागरूक किया गया। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आंचल कौशल ने छात्राओं को सेहतमंद रहने, व्यक्तिगत साफ-सफाई और बीमारियों से बचाव के टिप्स दिए। इस दौरान छात्राओं ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। कार्यक्रम में करीब 60 छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. आंचल कौशल ने कहा कि कोरोना के बाद से बच्चों से लेकर बड़ों तक में सेहत को लेकर जागरूकता आई है। कोरोना ने स्वास्थ्य को लेकर हर व्यक्ति को सचेत कर दिया। लड़कियां परिवार की नींव हैं, उनका स्वास्थ्य बेहतर होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने सचेत किया कि तेज धूप में स्कूल से घर जाने के बाद तुरंत ठंडा पानी नहीं पीएं। पहले साबुन से अच्छे से हाथ धोएं, उसके बाद कुछ देर आराम करने के बाद खाना-पीना शुरू करें। उन्होंने हाथों के साथ पैरों की सफाई पर जोर दिया। कहा कि घर में नंगे पैर चलने के दौरान कई तरह के कीटाणु पैरों में लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आंचल ने यूरिन संक्रमण से बचाव के लिए छात्राओं को सफाई के टिप्स दिए। कहा कि लड़कियों में ल्यूकोरिया की दिक्कत आमतौर पर हो जाती है। इससे बचने के लिए चावल का सेवन न करें। जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक पीने के बजाय फल, सब्जी, दाल, चुकंदर आदि का सेवन करें। सुबह एक गिलास दूध जरूर पियें। फफूंदजनित रोग से बचने के लिए सावधानी बरतें। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौरव कौशल, प्रबंधक उर्मिला सक्सेना, प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना और प्रिया गुप्ता भी मौजूद रहीं।
मिली महत्वपूर्ण जानकारी
स्वास्थ्य से संबंधी जानकारियां छात्राओं को मिली हैं। इससे छात्राओं को काफी फायदा होगा। कुछ ऐसी चीजें थीं, जिनकी छात्राओं को जानकारी नहीं थी। उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। - नाजिया बानो
जंक फूड से बचेंगे
छात्राएं अपनी सेहत को लेकर परवाह नहीं करती हैं। उन्हें जंक फूड खाना अच्छा लगता है, लेकिन यह कितने नुकसानदायक है। इसके बारे में डॉक्टर ने बताया। आशा है कि अब जंक फूड से बचेंगी। - सेंजल वर्मा
साफ-सफाई पर ध्यान देंगे
विभिन्न तरह के रोगों की जानकारी छात्राओं को दी गई। सबसे प्रमुख बात साफ-सफाई की है। डॉक्टर की बात को यहीं पर छोड़ने के बजाय अपने आसपास के लोगों को बताकर जागरूक करेंगे। -वैष्णवी वाजपेयी
कोल्ड ड्रिंक से करेंगे परहेज
आमतौर पर छात्राएं कोल्ड ड्रिंक पसंद करती हैं। वे नींबू पानी, छाछ आदि पीने से परहेज करती हैं। यह कितना फायदेमंद हैं। यह कार्यक्रम के जरिये पता लग सका है। इसलिए सभी को इसका सेवन करना चहिए। -प्रगति मिश्रा
सावधानी बरतनी चाहिए
छात्राएं अपनी सेहत का ध्यान बिल्कुल नहीं रखती हैं। वह घर में नंगे पैर घूमती रहती हैं। उन्हें नहीं पता होता है कि पैरों के जरिये भी वायरस उनकी सेहत पर हमला कर सकता है। इसके लिए सावधानी बरतना चाहिए। -कोमल
अब शेयर नहीं करेंगे पानी
-छात्राओं को सेहत बनाए रखने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया कि स्कूल में पानी तक शेयर नहीं करें। इससे सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है। यह काफी खास जानकारी दी गई। -अनुज्ञा
टिप्स अमल में लाएंगे
बहुत सी बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनके बारे में छात्राओं को पता नहीं होता है। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पाकर छात्राएं बीमारियों के प्रति जागरूक हुई हैं। छात्राओं को डॉक्टर के टिप्स भी अमल में लाना चाहिए। -उन्नति मिश्रा

खान-पान पर देंगे ध्यान
कोरोना के समय देखा, जिसकी प्रतिरोधक क्षमता बेहतर थी, वे ही कोरोना से बचा। इसलिए, शरीर के खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शरीर स्वस्थ होगा तो बीमारियां नहीं घेर सकेंगी। -मंशा दीक्षित

शाहजहांपुर के आकांक्षा हाईस्कूल में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को सम्बोधित क?

शाहजहांपुर के आकांक्षा हाईस्कूल में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को सम्बोधित क?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed