{"_id":"6774437650753a78f7071354","slug":"daughter-in-law-is-troubled-by-her-working-mother-in-law-complaints-resolved-through-counseling-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-134662-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नाैकरीपेशा सास से बहू परेशान, काउंसलिंग से गिले-शिकवे दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नाैकरीपेशा सास से बहू परेशान, काउंसलिंग से गिले-शिकवे दूर
Wed, 01 Jan 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में मंगलवार को नाै दंपती की काउंसलिंग की गई। इसमें एक जोड़ा साथ रहने के लिए राजी हो गया। बाकी को अगली तारीख पर बुलाया गया है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाली युवती का विवाह करीब सात साल पहले हुआ था। शादी के कुछ समय तक ठीक चलता रहा, लेकिन फिर विवाहिता की सास ने विवाद करना शुरू कर दिया। सास एक कंपनी में नौकरी करती थी। इसलिए वह बहू को अपने हिसाब से चलाना चाहती थी।
बहू पर लगाम कसने पर दंपती के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। आए दिन होने वाले झगड़े की वजह से विवाहिता ने थाने में तहरीर दी। वहां से परिवार परामर्श केंद्र पर सुनवाई की गई। केंद्र प्रभारी मधु यादव ने मंगलवार को दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की।
विज्ञापन
विवाहिता व उसके पति ने साथ में रहने के लिए सहमति दे दी। इसके बाद युवक की मां की काउंसलिंग की गई। उन्हें समझाया तो वह बात मान गईं। दोनों पक्षों को विदा किया गया। मधु यादव ने बताया कि नौ पत्रावली की सुनवाई में एक दंपती में समझौता कराया। शेष को अगली तिथि देकर बुलाया है।