फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dangerous color and deadly work in Barfi

दाल में जानलेवा रंग और बर्फी में घातक वर्क

Sat, 07 Oct 2017 07:37 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 07 Oct 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
 Dangerous color and deadly work in Barfi
फे​स्टिवल सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच
दाल में जानलेवा रंग और बर्फी में घातक वर्क
विज्ञापन



शाहजहांपुर। मुनाफे के लालच में मिलावटखोर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। अनाज, मिठाई, दूध सभी में मिलावट हो रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की शासन को भेजी गई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। मिलावट खोरों ने न सिर्फ बर्फी में घातक वर्क लगाया बल्कि अरहर और उर्द की दाल में चमक लाने के लिए स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रंगों का इस्तेमाल किया। कलान में एक दूध डेरी पर दूध में कास्टिक सोडा का इस्तेमाल होना भी पाया गया है।

चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से सितंबर 2017 तक खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले भर में छापामारी कर खाद्य पदार्थों के कुल 113 सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। इनमें दूध, नमकीन, दाल, मिठाई आदि के नमूने शामिल थे। इनकी रिपोर्ट चौंकाने वाली आई है। कुल 66 खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल हो गए। गौर करने वाली बात यह है कि इनमें 59 नमूने अद्योमानक पाए गए, जबकि सात नमूने स्वास्थ्य के लिए घातक निकले। प्रशासन हर बार त्योहार के मौके पर दिखाने के लिए कार्रवाई करता है फिर कुछ दिन बाद मामला शांत हो जाता है। लेकिन लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ बंद नहीं होता। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed