फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Damper and tractor jammed for an hour on Kamua bridge in Nigohi

निगोही में कैमुआ पुल पर डंपर व ट्रैक्टर आमने-सामने आने से एक घंटे लगा जाम

Tue, 06 Oct 2020 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Damper and tractor jammed for an hour on Kamua bridge in Nigohi
निगोही। शाहजहांपुर-पीलीभीत रोड पर निगोही कस्बे में कैमुआ पुल पर डंपर-ट्रैक्टर ट्रॉली के आमने-सामने आने से करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। दोनों गाड़ियों के चालक पहले निकलने की होड़ में सिंगल रोड होने के बावजूद पुल पर चढ़ते चले गए। जाम से कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। कुछ लोगों ने वाहनों को आगे-पीछे कराकर संचालन शुरू कराया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर- पीलीभीत रोड पर निगोही कस्बे में स्थित कैमुआ पुल संकरा होने की वजह से एक तरफ से वाहन चल पाते हैं। जबकि इस मार्ग से होकर शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ फर्रुखाबाद, कानपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, टनकपुर, सितारगंज, लालकुआं, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली को आने जाने वाले वाहन गुजरते हैं। वाहनों की संख्या अधिक होने से पुल पर आए दिन जाम लग जाता है। जाम की समस्या को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने कैमुआ पुल पर पुलिस ड्यूटी लगाने के कड़े निर्देश दे रखे हैं। मगर वहां पुलिस की ड्यूटी कभी-कभी रहती है। सोमवार को अपराह्न तीन बजे बीसलपुर की ओर से आए ट्रैक्टर ट्रॉली पुल पर पहुंचा। दूसरी तरफ शाहजहांपुर से पीलीभीत की ओर जा रहा डंपर पुल पर चढ़ गया। पुल के बीच में पहुंचकर डंपर व ट्रक आमने-सामने आ गए। इससे पुल पर रास्ता बंद होने से जाम लग गया। देखते ही देखते पुल के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक जाम पहुंच गया। कुछ ग्रामीणों ने दोनों वाहन चालकों को पीछे हटाया। इसके बाद वाहनों को इधर-उधर कराकर संचालन शुरू कराया। तब कहीं चार बजे जाम खुल सका। थाने के पास तक जाम पहुंचने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed