{"_id":"669992f43e7a87dbd900aa54","slug":"damaged-road-and-insurance-company-survey-stopped-operation-of-e-buses-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-123031-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: क्षतिग्रस्त सड़क व बीमा कंपनी के सर्वे ने रोका ई-बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: क्षतिग्रस्त सड़क व बीमा कंपनी के सर्वे ने रोका ई-बसों का संचालन
Fri, 19 Jul 2024 03:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
न्यू सिटी ककरा स्थित चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी ई-बसें। संवाद
शाहजहांपुर। न्यू सिटी ककरा में सड़क की मरम्मत न होने से ई-बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इसके साथ ही बीमा कंपनी द्वारा ई-बसों के सर्वे में भी देरी बरती जा रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सड़क ठीक होने पर कुछ बसों का संचालन शुरू करवाया जा सकता है।
शाहजहांपुर सिटी ट्रांसपोर्ट द्वारा शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक 25 ई-बसों का संचालन किया जाता है। इनका संचालन दस जुलाई से प्रभावित चल रहा है। इसका कारण गर्रा नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद आई बाढ़ से न्यू सिटी ककरा की सड़कों और ई-बस चार्जिंग स्टेशन परिसर में पानी का भरना है। अब नदी का जलस्तर कम होने के साथ ही चार्जिंग स्टेशन परिसर से भी पानी निकल गया है। लेकिन नगर निगम कार्यालय के नवनिर्मित भवन के सामने सड़क कटी हुई है। इसकी वजह से ई-बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक ई-बसों के संचालन के लिए इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है।
ई-बसों के चार्जिंग यूनिट ठीक, लेकिन बैटरी का चल रहा सर्व
ई-बस चार्जिंग स्टेशन के परिसर में बाढ़ का पानी भर गया था। इसमें चार्जिंग यूनिट भी डूब गए थे, लेकिन यह सही पाए हैं। जबकि ई-बसों की बैटरी की जांच बीमा कंपनी द्वारा कराई जा रही है। पिछले पांच दिनों में सिर्फ पांच ई-बसों की बैटरी ही चेक की जा सकी है। ऐसे में 25 ई-बसों की बैटरी को जांचने में काफी समय लग जाएगा।
विज्ञापन
सड़क की मरम्मत कराने के लिए प्रबंधक संचालन ने लिखा था पत्र
ई-बसों के संचालन को सुचारू करने के लिए ई-बसों के प्रबंधक संचालन संदीप लाहा की ओर से नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र को पत्र लिखकर पानी का निकास, नाले के दोनों तरफ पहुंच मार्ग को सही करने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि अभी तक सड़क सही नहीं हो पाई है। वहीं बीमा कंपनी द्वारा भी बैटरी की जांच में शिथिलता बरती जा रही है।
सड़क की मरम्मत करवा दी जाए, तो कुछ ई-बसों का संचालन शुरू करवा दिया जाएगा। सभी ई-बसों का एक साथ चल पाना संभव नहीं है इसका कारण बीमा कंपनी द्वारा ई-बसों की बैटरी की जांच कराया जाना है। इसमें समय लग रहा है। - संदीप लाहा, प्रबंधक संचालक, शाहजहांपुर सिटी ट्रांसपोर्ट