फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dam on Ramganga construction goes slow

धीमी गति से बन रहा रामगंगा के रुख को मोड़ने वाला बांध

Fri, 14 Jul 2017 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Fri, 14 Jul 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
Dam on Ramganga construction goes slow
- फोटो : अमर उजाला

रामगंगा की बाढ़ से तटबर्ती गांवों को बचाए जाने के लिए बनाए जा रहे बांध का भाकियू नेताओं ने जायजा लिया। पांच दिन में बांध निर्माण कार्य में कोई प्रगति नहीं होने पर भाकियू नेताओं ने रोष व्यक्त करते हुए डीएम से शिकायत की है। उधर, भाकियू के तेबर देख जेई मौके से खिसक गए। शुक्रवार को भाकियू तहसील अध्यक्ष उदयवीर यादव व ब्लाक अध्यक्ष बुधपाल सिंह वर्मा ने एक दर्जन से अधिक किसानों के साथ ग्राम पहाड़पुर के निकट रामगंगा के रुख को मोड़ने के लिए बनाए जा रहे बांध का जायजा लिया। भाकियू नेताओं ने सिंचाई विभाग के अफसरों पर लापरवाही और श्रमिकों की मनमानी का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। कहा कि पांच दिन से काम जहां का तहां रुके  होने की शिकायत डीएम से की है।

विज्ञापन

भाकियू नेताओं का कहना है कि नदी के रुख को मोड़ने के लिए पांच दिन पूर्व दो पाली ट्यूब मिट्टी बालू से भरकर नदी में लगाए गए थे,वहीं पर कार्य रुका हुआ है। श्रमिकों के अनुसार नदी के बहाव को रोकने के लिए 20 मीटर लंबे,तीन मीटर चौड़े और दो मीटर ऊंचे 15 पाली ट्यूब बालू और मिट्टी से भरकर लगाए जाने हैं। एक ट्यूब को मशीन से भरने में मात्र तीन घंटे का समय लगता है। भाकियू ब्लाक अध्यक्ष बुधपाल सिंह वर्मा,सुनील श्रीवास्तव,लालू कुशवाह,रामकिशोर शर्मा,मनोज कुमार,संतोष,अनूप पाल,वीरेश यादव आदि के तेबर देख कार्य स्थल से दूर छाया में  बैठे जेई राजेश कुमार और अनिल कुमार मौके से खिसक गए। उधर, बाढपीड़ितों का कहना है कि सिंचाई विभाग की शिथिल कार्य प्रणाली से तटबर्ती गांव पहरुआ, हरिहरपुर, कुनिया, मौजमपुर आदि के साथ बाढ़ से बचाव के लिए आई एक करोड़ की सरकारी धनराशि भी नदी में बह जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed