{"_id":"5739d8db4f1c1b5316ac6ea8","slug":"dalit-family-had-sought-euthanasia-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से दलित परिवार ने मांगी इच्छा मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से दलित परिवार ने मांगी इच्छा मृत्यु
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 17 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुतलूपुर में दबंग के डर से तीन साल पहले एक दलित परिवार अपने गांव से पलायन कर गया था। इसकी शिकायत पुलिस से करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर दलित परिवार ने डीएम विजय किरन आनंद से इच्छा मृत्यु दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जलालाबाद तहसील के अधिकारी दबंग से मिले हुई हैं। शहर में किराए का मकान लेकर रह रहे कुतलूपुर निवासी कुनेंद्रपाल ने बताया कि गांव के एक दबंग ने करीब दस साल पहले ग्राम समाज की जमीन और तालाब पर कब्जा करना शुरू किया। इस पर कोई रोकटोक न होने से उसका हौसला इतना बढ़ गया कि उसने कुनेंद्रपाल की जमीन और अन्य ग्रामीणों की जमीन हथियानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दबंग और उसके परिवार के सदस्यों ने धमकाना शुरू कर दिया। कुनेंद्र के अनुसार जान बचाने के लिए वह बुजुर्ग पिता नत्था, पत्नी वेदवती और बेटी कीर्ति व आस्था के साथ गांव छोड़कर शहर में रहने लगे। इस बीच, उनके प्रार्थना पत्र पर जलालाबाद एसडीएम और एडीएम ने जमीन दिलाने के आदेश दिए, लेकिन तहसील के अधिकारियों ने आदेश का अनुपालन नहीं किया। पीड़ित परिवार को एडीएम मुनेंद्र नाथ उपाध्याय ने मामले की जांच कराकर दबंग समेत दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन