{"_id":"6a3d86cbb7f8418060076440","slug":"dairy-owner-killed-after-being-hit-by-a-vehicle-at-tarin-tikli-body-placed-on-road-to-stage-a-blockade-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-177168-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तारीन टिकली में वाहन की टक्कर से डेयरी संचालक की मौत, शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तारीन टिकली में वाहन की टक्कर से डेयरी संचालक की मौत, शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
अंकुर यादव। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। लाल इमली से घंटाघर की ओर जाने वाले मार्ग पर मोहल्ला तारीन टिकली में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार 28 वर्षीय अंकुर यादव की मौत हो गई। हादसे की सीसी कैमरों की फुटेज नहीं मिलने पर परिजन भड़क उठे और घंटाघर जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम खोलने को लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। 24 घंटे में खुलासे के आश्वासन पर करीब ढाई घंटे के बाद लोगों ने जाम खोला।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला झंडाकलां निवासी अंकुर यादव डेयरी संचालक थे। बुधवार की रात वह ढाबे पर खाना खाने के लिए बाइक से निकले थे। रात करीब 12 बजे घर लौटते समय मोहल्ला तारीनटिकली में किसी वाहन से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई।
लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सुबह उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से बड़े भाई अंकित बिलख पड़े। दूसरी ओर परिजन हादसास्थल के आसपास के दुकानदारों से कैमरे की सीसी फुटेज लेने पहुंचे तो लोगों ने कैमरा खराब होने की बात कहकर फुटेज देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस को भी दुकानदारों ने यही जवाब दिया। फुटेज नहीं मिलने पर लोग भड़क उठे। उन्होंने दोपहर करीब तीन बजे शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने पहुंचकर लोगों से वार्ता की, लेकिन हल नहीं निकला। हादसा स्थल के पास स्थित शोरूम में सीसी कैमरे देखने के लिए परिवार की महिलाएं पहुंच गईं।
पुलिस ने किसी तरह समझाकर उन्हें बाहर निकाला। इस बीच वार्ड के पार्षद लालू पुजारी ने पुलिस से वार्ता की। उन्होंने कैमरे फुटेज नहीं देने पर नाराजगी भी जताई। नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत और सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी पहुंचे। उन्होंने आश्वस्त किया कि आसपास के कैमरों की डीवीआर लेकर जांच कराई जाएगी, साथ ही वहां पर लगे सरकारी कैमरे की फुटेज भी देखी जाएगी। 24 घंटे में कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनाें ने शाम करीब साढ़े पांच बजे जाम खोल दिया।
--
पुलिस के सामने दुकानदार से हाथापाई
सीसी कैमरे नहीं दिखाने पर भड़के परिजनों ने एक दुकानदार के साथ हाथापाई भी की। बताते हैं कि परिवार वालों ने दुकानदार से फुटेज दिखाने के लिए कहा तो उसने खराब होने की बात कह दी। जाम के दौरान दुकानदार से परिवार के लोग भिड़ गए। अचानक हाथापाई होने पर पुलिस ने युवक को किसी तरह बचाया।
-- -
वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है। आसपास के सीसी कैमरों को चेक किया जाएगा। जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे।
-देवव्रत वाजपेयी, सीओ सिटी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बहन की शादी में गए युवक की वाहन की टक्कर से मौत
मीरानपुर कटरा। ममेरी बहन की शादी में शामिल होने आए खुदागंज क्षेत्र के गांव चिरचिरा गौंटिया निवासी 35 वर्षीय साधुराम बुधवार देर रात जलालाबाद हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहोशी की हालत में सीएचसी ले जाए जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
साधुराम के भाई बालिस्टर ने बताया कि मोहल्ला बंगशान की रामनगर कॉलोनी निवासी उनके मामा चंद्रपाल की बेटी राधा की जलालाबाद हाईवे के किनारे एक मैरिज लॉन में बरात आई थी। शादी में साधूराम ने खाना खाया और रात करीब दस बजे बरातघर से बाहर आकर पैदल खैरपुर चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन की उन्हें टक्कर लग गई। हादसे के बाद वाहन लेकर उसका चालक भाग गया। पांच भाइयों में दूसरे नंबर के साधुराम खेती करते थे। उनकी मौत की खबर से उनके चारों भाइयों सहित बुजुर्ग पिता ओमकार, मां सीमा देवी, पत्नी फूलन देवी, पुत्री कोमल, पुत्र अर्पित और अर्चित का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि वाहन और उसके चालक की तलाश कराई जा रही है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बस की टक्कर से लगने से घायल साले ने भी तोड़ा दम
सेहरामऊ दक्षिणी। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर स्लीपर बस और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार कांट के गांव नगला जाजू निवासी रामबहादुर (28) की मौत के बाद उनके साले प्रद्युम्न सिंह उर्फ गौरव (25) ने भी दम तोड़ दिया।
राम बहादुर का विवाह सेहरामऊ दक्षिणी निवासी प्रद्युम्न की बहन रोली के साथ हुआ था। बुधवार को रामबहादुर अपनी पत्नी रोली को विदा कराने के लिए ससुराल आए थे। रोली के साथ प्रद्युम्न भी चल दिए। प्रद्युम्न के पिता रामनिवास के अनुसार, प्रद्युम्न को शराब पीने की लत थी। इस पर रामबहादुर उसे लेकर शराब छुड़ाने की दवाई दिलाने के लिए फर्रुखाबाद गए थे। वहां से लौटते समय बुधवार शाम करीब सात बजे अल्हागंज थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्लीपर बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
बाइक रामबहादुर चला रहे थे। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। प्रद्युम्न गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जलालाबाद सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। किराने की दुकान पर काम करने वाले प्रद्युम्न की मौत से परिवार में मातम छाया है। मां छोटी बिटिया, पिता श्रीनिवास, भाई अंकुर, बहन मोनी, रोली और सोनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाइक चला रहे रामबहादुर ने हेलमेट लगा रखा था। हादसे के बाद रामबहादुर का हेलमेट टूट गया। सीओ जलालाबाद ज्योति यादव ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद