फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dairy operators should remove animals on time: Additional Municipal Commissioner

पशुओं को समय पर ही निकालें डेयरी संचालक : अपर नगर आयुक्त

Mon, 30 Oct 2023 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dairy operators should remove animals on time: Additional Municipal Commissioner
नगर निगम कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद डेयरी संचालक व मंचासीन अ​धिकारी। स्त्रोत : न
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय के सभागार में शहर की यातायात व्यवस्था तथा डेयरी वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर बैठक हुई। जिसमें डेयरी संचालकों को निर्धारित समय तथा रूट प्लान के अनुसार पशुओं को सड़कों पर निकालने के निर्देश दिए गए। साथ ही नालियों में गोबर न बहाने, डेयरी वेस्ट के प्रबंधन की अपील की गई।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त एसके सिंह ने कहा कि पशुओं को नदी तक ले जाने व लाने के लिए समय व रूट का निर्धारण कर डेयरी संचालकों को सूचना पत्र के माध्यम से दे दी जाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि डेयरी संचालक तय समय पर ही अपने पशुओं को सड़क पर निकालें, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित न हो।
विज्ञापन

यदि कोई अनहोनी होती है, तो उसकी जिम्मेदारी डेयरी संचालकों की होगी। उन्होंने डेंगू व मलेरिया के प्रकोप को देखते हुए सफाई रखने, एंटीलार्वा का छिड़काव करवाने, जमा गोबर को ककरा के डंपिंग ग्राउंड में फेंके जाने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायत मिलने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। इस मौके पर डीपीएम सैफ सिद्दीकी तथा समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed