{"_id":"fc7b3383bc254602f3ae03c8486fad06","slug":"daggamari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार-पुवायां मार्ग पर डग्गामार वाहन चलने से भड़के वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार-पुवायां मार्ग पर डग्गामार वाहन चलने से भड़के वकील
पुवायां (शाहजहांपुर)
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार-पुवायां मार्ग पर डग्गामार वाहन चलने से आक्रोशित वकीलों ने सोमवार को पुलिस को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
तहसील बार एसोसिएशन के सदस्य विजय सिंह कुशवाहा, सुशील मिश्रा, अनुराग सिंह यादव, रतन सिंह, नरेंद्र शुक्ला, राकेश कुमार, ओमवीर सहित तमाम वकील सोमवार को कोतवाली पहुंचे और पुलिस को बताया कि दो बार ज्ञापन देने के बाद भी खुटार पुवायां मार्ग पर डग्गामार वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। टेंपो चालक 18 सवारियां तक भरकर वाहन दौड़ा रहे हैं। इससे कभी भी सिंधौली जैसा हादसा हो सकता है। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि ज्यादा सवारियां बैठाकर दौड़ने वाले वाहनों पर रोक नहीं लगाई गई तो वकील आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।
बतातें चलें कि पुवायां से शाहजहांपुर और बंडा मार्ग पर डग्गामार वाहन नहीं चल रहे हैं, लेकिन खुटार मार्ग पर पुलिस डग्गामार वाहनों पर रोक नहीं लगा पा रही है। पुवायां में नगर पंचायत कार्यालय के पास से सवारियां भरकर वाहन चालक पशु अस्पताल के पीछे गली से होकर खुटार के गांव सिल्हुआ पहुंचते हैं और खुटार में बंडा रोड होते हुए पंथवारी मंदिर के पास से तिकुनियां चौराहे पर पहुंच जाते हैं। चर्चा है कि पुवायां कोतवाली का एक पुलिसकर्मी डग्गामार वाहन चलाने वालों को संरक्षण दे रहा है।
विज्ञापन
18 सवारियां ले जा रहे दो टेंपो सीज
पुवायां। खुटार रोड पर क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहे टेंपो की शिकायत उस समय सही पाई गई जब पुलिस ने एक टेंपो को रोक कर चेकिंग की। इस वाहन में 18 सवारियां भरी हुई थीं। पुलिस टेंपो को थाने ले आई और सीज कर दिया। एक अन्य टेंपो को भी क्षमता से अधिक सवारियां ले जाता पकड़कर सीज कर दिया गया। दो टेंपो सीज करने से डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और चालक अपने वाहन लेकर खिसक लिए।