फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dadhikando procession started with great pomp from Manokaran temple

Shahjahanpur News: मनोकरण मंदिर से धूमधाम से निकली दधिकांदो शोभायात्रा

Wed, 20 Aug 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dadhikando procession started with great pomp from Manokaran temple
मोहल्ला रेती में दधि उत्सव के दौरान देव स्वरूपों का पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
भावलखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मंगलवार को मोहल्ला रेती के मनोकरण मंदिर से दधिकांदो शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। रास्ते में श्रद्धालुओं ने एक रथ पर सजे सिंहासन पर विराजमान श्री राधा-कृष्ण की आरती उतारी।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ गणपति पूजन से हुआ। आयोजकों ने श्री राधा-कृष्ण सहित सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात श्री राधा-कृष्ण के सिंहासन को यात्रा संयोजक राकेश मोहन मिश्रा, प्रदीप तिवारी, अभिषेक कुमार मिश्रा, जितिन तिवारी आदि ने खींचकर आगे बढ़ाया। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, बालाजी की मूर्ति, खाटू श्याम जी का सिंहासन आदि कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

रास्ते में श्री राधा-कृष्ण के सिंहासन को मोहल्ला अहमदपुर रेती, नई बस्ती, दलेलगंज आदि मोहल्लों के लोगों ने अपने घरों के सामने रोककर पूजा अर्चना की। कई मोहल्लों से होती हुई शोभायात्रा दलेलगंज के पक्के पुल पर विसर्जित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान यातायात सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस भी साथ रही। व्यवस्था में प्रशांत मिश्रा, विजय द्विवेदी, अमित बाजपेयी, मुदित गुप्ता, रजत पांडेय, आर्यन गुप्ता, अपूर्व अग्निहोत्री आदि का सहयोग रहा।

----
धूमधाम से खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई

रोजा। भावलखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामापुर बरकतपुर से धूमधाम से खाटू श्याम की निशान शोभायात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में पैतापुर, बिलंदापुर व रोजा के श्रद्धालुओं ने शामिल होकर खाटू श्याम के जयकारों के साथ माहौल भक्तिमय कर दिया। शोभायात्रा में भव्य झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। ग्राम प्रधान मानवेंद्र सिंह, गौरव सिंह, अभय प्रताप सिंह, मोहित सिंह, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद

मोहल्ला रेती में दधि उत्सव के दौरान देव स्वरूपों का पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक

मोहल्ला रेती में दधि उत्सव के दौरान देव स्वरूपों का पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed