{"_id":"5a7efad54f1c1ba32a8b6b4d","slug":"dacoity-in-rice-mill-cash-rifle-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिल पर डाका, बंदूक और नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइस मिल पर डाका, बंदूक और नकदी लूटी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Sat, 10 Feb 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारों से लैस आठ बदमाशों ने शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक राइस मिल पर धावा बोलकर मुनीम और चौकीदार को बंधक बनाने के बाद 28 हजार रुपये और उसकी लाइसेंसी बंदूक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने चौकीदार और मुनीम की जमकर पिटाई भी की। बाद में शनिवार को गांव कुलुम जुझारपुर में एक दुकान के बाहर बंदूक रखी पाई गई। इस सनसनीखेज वारदात की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
डकैती की यह वारदात गांव मोहद्दीनपुर चौराहा स्थित दुर्गा राइस मिल में शुक्रवार रात 12 बजे हुई। बताते हैं कि हथियारों से लैस आठ बदमाशों ने मिल पर धावा बोल दिया। घुसते ही डकैतों ने चौकीदार उमाशंकर पर गन प्वाइंट पर लेकर उसकी बंदूक छीन ली। इसके बाद बदमाशों ने उमाशंकर को बांधकर एक किनारे डाल दिया। बदमाशों ने मिल के मुनीम सुधीर कुमार को भी दबोच लिया और उसे भी बांधकर डालने के बाद मिल में रखे 27 हजार रुपये और उमाशंकर से 11 सौ रुपये लूट लिए। इस दौरान दो बदमाश मुनीम और चौकीदार के पास खड़े रहे। वे उन्हें शोर नहीं करने की हिदायत देते रहे। अन्य बदमाश मिल में लगे अल्टीनेटर को भी खोलकर तार निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
रात लगभग एक बजे गांव टाह के बेबी सिंह, गांव पड़री के प्रमोद कुमार और मिल मालिक अरुण गंगवार रिश्तेदारी से लौटकर मिल पहुंचे तो आवाज लगाने के बाद भी मिल का गेट नहीं खुला। इस पर मिल मालिक ने बदमाश होने के शक में फायरिंग की तो बदमाश दूसरे गेट से भाग निकले। मिल स्वामी ने साथियों के साथ मिल में पहुंचकर मुनीम और चौकीदार को बंधन मुक्त कर पुलिस को इसकी सूचना दी। एसओ राहुल सिंह मौके पर पहुंचे और मिल के आसपास बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मुनीम और चौकीदार से पूरे मामले की जानकारी ली, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सुबह गांव कुलुम जुझारपुर के लोगों ने एक दुकान के बाहर लावारिस बंदूक टिकी देखकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर मिल चौकीदार उमाशंकर भी मौके पर पहुंचा और बंदूक पहचानी। उमाशंकर ने बताया कि बरामद बंदूक उसकी है। इसे बदमाश लूटकर ले गए थे। इसके बाद लोगों ने बंदूक उमाशंकर को दे दी। एसओ राहुल सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात राइस मिल में चोर घुसने की जानकारी मिली थी, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिलने के कारण कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
मिल से कुछ दूर मौजूद रहती है पुलिस
बंडा। गांव मोहद्दीनपुर के चौराहे पर रात में पुलिस तैनात रहती है, लेकिन इसके बाद भी मात्र सौ मीटर दूर राइस मिल में रुपये और बंदूक लूटे जाने की जानकारी पुलिस को नहीं हो सकी। थाने से एसओ के पहुंचने पर गांव में तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। एसओ ने पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई।