{"_id":"68a624ebb6f143ef26083f8d","slug":"cyber-criminals-are-changing-their-methods-protection-is-possible-only-by-being-aware-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-150815-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: साइबर अपराधी बदल रहे तरीके, जागरूक रहकर ही बचाव संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: साइबर अपराधी बदल रहे तरीके, जागरूक रहकर ही बचाव संभव
विज्ञापन
शाहजहांपुर में डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बोलते एसपी राजेश
शाहजहांपुर। तकनीक के साथ ही साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। ओटीपी नहीं बताया, किसी लिंक पर क्लिक भी नहीं किया, तब भी ऑनलाइन धोखाधड़ी हो जाती है। साइबर अपराधी नित्य नए तरीके से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसके लिए खुद ही सावधान रहना होगा, जिससे आपकी निजता व जानकारी कोई नहीं ले पाए। ये बातें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में कहीं।
वह रेती रोड स्थित डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि कोविड-19 से पहले छात्र-छात्राओं को मोबाइल कम मिलता था। अब स्कूल समेत पढ़ाई की तमाम तरह की सूचनाओं का आदान-प्रदान मोबाइल से हो रहा है। इसे नहीं इस्तेमाल करेंगे तो पिछड़ जाएंगे।
मोबाइल का इस्तेमाल करते समय सावधानी आवश्यक है। साइबर अपराध की घटना होने पर छिपाएं नहीं, बल्कि अपने कक्षाध्यापक, अभिभावकाें को अवश्य बताएं। किसी से भी बैंक के खाता नंबर, ओटीपी, वीडियो या फोटो को शेयर नहीं करें। अपना सोशल मीडिया खाता सुरक्षित रखना जरूरी है।
विज्ञापन
बोले : यातायात नियमों का पालन करने से न केवल जाम की समस्या से निजात मिलती है बल्कि हादसे भी कम होते है। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने एसपी का बैज लगाकर व चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उज्ज्वल मिश्रा, उप प्रधानाचार्य डॉ.ज्योत्सना द्विवेदी, शालिनी अग्निहोत्री, मोनिका सेठ, अभिषेक सक्सेना, अनीता त्रिवेदी, सलमान खान, सतीश राठौर आदि मौजूद रहे। इस दौरान करीब 175 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस मौके पर कई विद्यार्थियों ने सवाल पूछे, जिसपर एसपी ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत करें।
--
किसी को अपनी फोटो भेजने से बचें : सीओ
सीओ आकृति पटेल ने छात्राओं को साइबर अपराध को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग करते समय निजता का ध्यान रखें। किसी को अपनी किसी भी तरह की फोटो नहीं भेजें। इसका डीप फेक बनाकर दुरुपयोग किया जा सकता है। इसके चलते कई लोग आत्महत्या तक कर चुके हैं। टीएसआई विनय पांडेय ने यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया। बाेले-दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया में सीट बेल्ट जरूर लगाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करें। ट्रिपल राइडिंग से बचें।