फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cutback-stricken people make JE stand in the sun

Shahjahanpur News: कटौती से त्रस्त लोगों ने जेई को धूप में खड़ा किया

Sat, 19 Aug 2023 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cutback-stricken people make JE stand in the sun
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से लाइनें भी जवाब देने लगी हैं। जलालाबाद में बिजली न आने और फोन रिसीव न करने से नाराज नगर पालिका के चेयरमैन ने वार्ड सभासदों के साथ उपकेंद्र का घेराव किया। काफी देर तक जेई को धूप में खड़ा रखा। दूसरी तरफ कलान और मिर्जापुर में भी लोग बिजली कटौती से आजिज आ चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह छह बजे कलान में उसावां से आने वाली 33केवी लाइन में फाल्ट आ गया। इसके चलते पूरे क्षेत्र की सप्लाई गुल हो गई। सुबह सबमर्सिबल और मोटर न चलने से पानी का संकट खड़ा हो गया। बिजली निगम की टीमाें ने लाइन पर गश्त शुरू की। जले जंपर को सही कराकर आपूर्ति को बहाल किया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ दो दिन से कलान में परौर रोड के लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। यहां पर बंच लाइन को बदलने का काम किया जा रहा है। इसी तरह शहरी क्षेत्र में गर्मी में ओवरलोडिंग के कारण बंच लाइनें गर्म होने लगी हैं। पिछले 24 घंटे में तमाम जगहों पर बंच लाइन में फाल्ट की शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गुल, अधिकारियों ने मोबाइल किए बंद
मिर्जापुर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी पटरी से उतर गई। बृहस्पतिवार को शाम से बिजली गुल हो गई। देर रात तक बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। सुबह भी बिजली नदारद हो गई। दोपहर 12 बजे सप्लाई मिल सकी। निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी जवाब देने से बचने को मोबाइल फोन बंद कर लेते हैं।


फोन न उठाने पर भड़के, उपकेंद्र का घेराव कर सुनाई खरी-खोटी
जलालाबाद। भीषण गर्मी के बीच बिजली की आवाजाही से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा फोन रिसीव नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका चेयरमैन शकील अहमद के नेतृत्व में वार्ड सभासदों व अधिवक्ताओं ने उपकेंद्र का घेराव किया। इस बीच जेई गजेंद्र पाल का घेराव कर उन्हें खरी खोटी सुनाई। आक्रोशित लोगों ने जेई को काफी देर धूप में भी खड़ा रखा।
नगर में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। इसके अतिरिक्त लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग भी होती है। अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाने की समस्या रहती है। मोहल्ला आजादनगर के सभासद ने बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरने पर सूचना देने को जेई समेत कई कर्मचारियों के सीयूजी नंबर पर काॅल की। किसी ने फोन नहीं उठाया। शुक्रवार सुबह तार जुड़ने तक तार टूटने से उनके मोहल्ले के अलावा बाबूनगर की लाइट गुल रही। इस बात को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 03:30 बजे नगर पालिका चेयरमैन शकील अहमद, बार संघ अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव समेत कई वार्डों के सभासद और अधिवक्ता उपकेंद्र पहुंचे और जेई से फोन न उठाने का कारण पूछा। कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर लोगों ने नारेबाजी करते हुए नाराजगी व्यक्त की। उन्हें ऑफिस से निकालकर लगभग आधे घंटे धूप में खड़ा किया। लोगों की मांग पर जेई ने रात के दौरान समस्या होने पर उसका तत्काल निदान कराने को दो लाइनमैन की नगर के मुख्य चौराहे पर ड्यूटी पर मौजूद रहने की सहमति दी। तब लोग शांत हुए। संवाद



शहर में कई जगह पर हुए फाल्ट

शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे निगोही रोड का निसरजई फीडर दो घंटे तक बंद रहा। ओवरलोडिंग के कारण तार टूटने से बिजली गुल हुई। साढ़े दस बजे बिजली आने पर लोगों को राहत मिली। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े तीन बजे बहादुरगंज उपकेंद्र के टेलीफोन एक्सचेंज के पास ट्रांसफार्मर का फेस खराब हो गया। इससे झंडा और घंटाघर क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। डेढ़ घंटे के बाद सप्लाई को बहाल किया। गोविंदगंज उपकेंद्र का टाउनहाल फीडर भी बृहस्पतिवार की रात ट्रिपिंग से जूझता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed