{"_id":"5f6a47d98ebc3e8bae38adfc","slug":"cut-the-bag-of-the-businessman-s-wife-and-blow-40-thousand-rupees-shahjahanpur-news-bly4207650174","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की पत्नी का थैला काटकर 40 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की पत्नी का थैला काटकर 40 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
जलालाबाद। बैंक ऑफ बड़ौदा के आसपास पॉकेटमार गिरोह सक्रिय है। सोमवार को बैंक के गेट पर लाइन में खड़े होने के दौरान ईंट भट्ठा मालिक की जेब काटकर 22 हजार रुपये निकाल लिए थे। मंगलवार को एक दवा व्यापारी की पत्नी का थैला काटकर 40 हजार रुपये निकाल लिए। उनके रुपये बैंक के बाहर लाइन में खड़े होने के दौरान चोरी हुए।
मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे दवा व्यापारी शिव प्रकाश मिश्रा की पत्नी निशा मिश्रा बैंक ऑफ बड़ौदा अपने खाते में रुपये जमा करने गई थीं। बैंक गेट के बाहर लगी लाइन में खड़े होने के दौरान उनके थैला से उचक्कों ने 40 हजार रुपये उड़ा दिए। निशा को इसकी जानकारी बैंक के अंदर पहुंचने पर हुई जब उन्होंने थैला के अंदर देखा। निशा ने बताया कि कपड़े के थैला में रुपयों के अलावा कुछ जरूरी कागजात थे। कागज रह गए और रुपये गायब हो गए। बता दें कि बैंक के अंदर एक-एक करके लोगों को जाने दिया जाता है। इस कारण गेट के बाहर रोजाना महिला और पुरुषों की लंबी लाइनें लगती है। एक दिन पहले सोमवार को मदनापुर निवासी ईंट भट्ठा मालिक तफसीर की जेब से 22 हजार रुपये निकल गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।