{"_id":"577e66a64f1c1b646d7fa2b4","slug":"current-seemingly-tents-businessman-son-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से टेंट व्यवसायी के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से टेंट व्यवसायी के बेटे की मौत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला महमंद हद्दफ में बुधवार की रात एक शादी समारोह निपटने के बाद टेंट व्यवसायी संतोष राठौर का 19 वर्षीय बेटा आशू लोहे की सीढ़ी पर चढ़कर सीलिंग के परदे उतार रहा था, तभी अचानक लोहे के पाइप में करंट आ गया। जिसकी चपेट में आकर आशु की मौके पर ही मौत हो गई। संतोष राठौर के पड़ोस में रहने वाले पेंटर की बेटी शाम को शहर के मोहल्ला बहादुरपुरा से बारात आई थी। खाने का कार्यक्रम छोटा ककरा के पास एक प्लाट में था। बारात का खाना निपटने के बाद संतोष का बेटा आशू, लेबरों के साथ सीलिंग के परदे उतार रहा था। जैसे ही उसने सीढ़ी पर चढ़कर सीलिंग में लगे लोहे के पाइप को छुआ। उसमें अचानक करंट आ गया। आशु को बिजली से चिपके देखकर लाइट मिस्त्री वीरू ने प्लास से सप्लाई के तार काट दिए। आशु तुरंत सीढ़ी से नीचे आ गिरा। खबर लगते ही संतोष परिवार वालों के साथ मौके पर पहुंच गए। आशु को आनन-फानन में एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशु की मौत खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। पड़ोस में हो रही शादी को निपटाकर रात में बारात को विदा कर दिया गया। मृतक दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से संतोष और उनकी पत्नी अनीता का रो-रोककर बुरा हाल है। टेंट के काम में आशु अपने पिता का कंधे से कंधा मिलाकर हाथ बंटाता था। आशु की मौत से परिवार में मातम छा गया है। परिवार वालों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन